ताज़ा ख़बरें

सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत हुआ कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन।

खास खबर

सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत हुआ कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन।

कबड्डी प्रतियोगिता में खंडवा जिला कबड्डी संघ प्रथम एवं मांजरा क्लब द्वितीय स्थान पर रहा।

खंडवा। जिला कबड्डी संघ द्वारा 20 दिसंबर को खंडवा विधानसभा में सांसद खेल महोत्सव (सांसद कप) के अंतर्गत कबड्डी प्रतियोगिता का सफल आयोजन संपन्न हुआ।
समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में पहली बार एक साथ सभी लोकसभा क्षेत्र में खेल महोत्सव का आयोजन चल रहा है। खंडवा लोकसभा में भी सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के मार्गदर्शन में 10 प्रकार के खेलों का आयोजन सफल रूप से चल रहा है, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं युवा इसमें भाग ले रहे हैं, आयोजित खेल प्रतियोगिताओं मे स्थानीय युवा और खिलाडी बड़े उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी खेल कला का प्रदर्शन कर रहे है। सांसद कप का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना है।  लोकसभा क्षेत्र के साथ ही खंडवा विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी दिनेश पालीवाल के मार्गदर्शन में ग्रामीण क्षेत्र एवं शहर के स्कूलों में मैदानो में भी खेल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है बड़े उत्साह से खेल प्रेमी इसमें भाग ले रहे हैं, प्रभारी दिनेश पालीवाल ने बताया कि यहां से चयनित कबड्डी खिलाड़ी अब लोकसभा के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिता में खंडवा विधानसभा का प्रतिनिधित्व करेंगे। सुनील जैन ने बताया कि शनिवार को आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि अमर यादव (संरक्षक खंडवा जिला कबड्डी संघ) प्रभारी दिनेश पालीवाल, सांसद कप लोकसभाप्रभारी जितेंद्र सुराणा, प्रवक्ता सुनील जैन रोहित मिश्रा , कपिल अंजने, अश्विनी जोशी , संदेश अग्निहोत्री, नवनीत खरात, कपिल महनूर, उदय हाथमोड़े के साथ ही साथ ही खेल प्रेमियों की उपस्थिति में प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का संचालन कपिल अंजने द्वारा किया गया। आभार आशीष चटकेले ने माना।
खंडवा लोकसभा से आज अमलपुरा, एसएन कॉलेज, श्री भवानी क्लब माता चोक, शिवाजी कबड्डी क्लब टपालचाल, गणेश तलाई वार्ड, बडा बम वार्ड, खंडवा जिला कबड्डी संघ, मांजरा क्लब सिविल लाइन इन टीमो ने भाग लिया जिसमें खंडवा जिला कबड्डी संघ की टीम प्रथम, मांजरा क्लब द्वितीय स्थान पर रही।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!