
सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ।
फुटबॉल प्रतियोगिता में ओल्ड स्टार टीम एवं बालाजी क्लब
रही विजेता।
खंडवा। सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत 10 प्रकार के खेल खेले जा रहे हैं, पूरे लोकसभा क्षेत्र में प्रत्येक विधानसभा में बड़ा उत्साह के साथ खेल की प्रतियोगिताएं चल रही है, जिसमें छात्र-छात्राओं के साथ युवा भी भाग ले रहे हैं, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के मार्गदर्शन में पूरे लोकसभा क्षेत्र में या आयोजन चल रहा है जिसका समापन 25 दिसंबर को होगा समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि गुरुवार को खंडवा विधानसभा फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत खंडवा विधानसभा स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम में गुरुवार से प्रारंभ हुआ।कार्यक्रम संयोजक दिनेश पालीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 9 टीमें भाग ले रही हैं।फुटबॉल मैच के प्रभारी एवं निमाड़ फुटबॉल संघ के अध्यक्ष आशीष चटकेले ने बताया कि उद्घाटन अवसर पर पहला मैच ओल्ड स्टार फुटबॉल क्लब एवं फ्रेंड्स क्लब के बीच खेला गया।वहीं दूसरा मैच यूनिटी क्लब व बालाजी क्लब के बीच खेला गया। पहले मैच में विजेता 3-0 गोल से ओल्ड स्टार टीम एवं दूसरे मैच में विजेता 2-1 गोल से बालाजी क्लब टीम रही। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर सिंह उपस्थित रहे। विशेष अतिथियों में अनिल बाहेती, ओमप्रकाश सिलावट, राधेश्याम पटेल प्रवक्ता सुनील जैन दयाराम पटेल शामिल रहे। मुख्य अतिथि बजरंग बहादुर सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेलों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है और उनमें अनुशासन व टीम भावना का विकास होता है। वहीं विशेष अतिथि अनिल बाहेती ने कहा कि विधानसभा स्तर पर इस प्रकार के खेल आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों से भी प्रतिभाशाली खिलाड़ी सामने आएंगे, जिससे भविष्य में देश की खेल टीम और अधिक मजबूत होगी। खेले गए दूसरे मैच के दौरान राम सिंह रावत सूरज रायकवाड, रेहान शेख, पंकज शर्मा भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका कृष्णा बंसल ने निभाई। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि बजरंग बहादुर सिंह , समाज सेवी अनिल बाहेती, डॉ राधेश्याम पटेल, पार्षद ओम प्रकाश सिलावट, प्रवक्ता सुनील जैन, दयाराम पटेल, विधानसभा प्रभारी दिनेश पालीवाल, फुटबॉल प्रतियोगिता प्रभारी अशीष चटकेले, पार्षद रामसिंह रावत, सूरज रायकवार, रेहान शेख, कृष्णा बंसल, पंकज शर्मा सहित अनेक खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
शुक्रवार को मैच मेहता स्पोर्ट्स / न्यू वॉरियर
ओल्ड स्टार क्लब / लॉरेंस क्लबटीम के बीच खेले जायेंगे।












