ताज़ा ख़बरें

सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल में गणित प्रदर्शनी साइफेरा का भव्य आयोजन

खास खबर

सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल में गणित प्रदर्शनी साइफेरा का भव्य आयोजन

खंडवा। सेंट जोसेफ कॉन्वेंट हायर सेकंडरी स्कूल, खंडवा में गणित विषय पर आधारित प्रदर्शनी का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का नाम साईफेरा रखा गया था, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि, तार्किक सोच एवं नवाचार को बढ़ावा देना रहा। सम्पूर्ण एग्जीबिशन में गणित विषय पर 130 मॉडल्स प्रदर्शित किए गए जो अपने आप मे एक कीर्तिमान है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत खंडवा रहे। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने का संदेश दिया साथ ही उन्होंने कहा हम सभी ने विज्ञान विषय पर तो हमेशा ही प्रदर्शनी देखी है लेकिन गणित पर इतने बड़े स्तर पर प्रदर्शनी कम ही देखने को मिलती है, उन्होंने सभी छात्रों को प्रदर्शनी साईफेरा (Ciphera) में प्रदर्शित प्रत्येक मॉडल को ध्यानपूर्वक देखने और समझने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि गणित केवल अंकों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन के हर क्षेत्र में उपयोगी है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर विशेष अतिथियों के रूप में गणित विभागाध्यक्ष डॉ. शोभा गोयल, कन्या महाविद्यालय खंडवा, डॉ. संजय निम्भोरकर, सूरजकुंड स्कूल, खंडवा के प्राचार्य उपस्थित रहे। प्रदर्शनी के निर्णायक मंडल में अनुभवी एवं विशेषज्ञ गणित शिक्षकों सुश्री अर्चना सिंह, श्री अजय दवे, श्रीमती रश्मि कोरी एवं श्री सुनील कुलकर्णी ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रदर्शनी साईफेरा (Ciphera) में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत गणितीय मॉडल, अवधारणाएँ एवं व्यावहारिक प्रयोग पालको और सभी दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे। इस प्रदर्शनी को देखने के लिए होली स्पिरिट स्कूल, एंजल्स प्लैनेट, सोफिया कॉन्वेंट सहित अनेक विद्यालयों के विद्यार्थी एवं शिक्षक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। इस गणित प्रदर्शनी ने विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमता, तार्किक चिंतन और गणित के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को सशक्त रूप से प्रस्तुत किया। प्राचार्या सिस्टर नेहा ने विद्यालय की सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को उनकी अथाह मेहनत, समर्पण और निरंतर प्रयासों के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और टीमवर्क से ही यह कार्यक्रम सफल हो सका। सिस्टर नेहा ने गणित प्रदर्शनी के सफल आयोजन पर सभी को शुभकामनाएँ देते हुए इस उपलब्धि के लिए विद्यालय परिवार को बधाई प्रदान की।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!