
जनसुनवाई में अधिकारियों ने सुनी नागरिकों की समस्याएं
—
खण्डवा//
जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत प्रत्येक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों द्वारा नागरिकों की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण किया जाता है। इसी क्रम में मंगलवार को अपर कलेक्टर श्री के. आर. बड़ोले एवं श्री अरविन्द चौहान ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री दिनेश सावले सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।













