
**एडिटर/संपादक/तनीश गुप्ता,खण्डवा
*ग्राम कोहदड़ में 16 दिसंबर से श्रीमद् भागवत कथा*
खण्डवा//
ग्राम कोहदड़ में श्रीमद् भागवत पुराण कथा का शुभारंभ दिनांक 16 दिसंबर से 22 दिसंबर तक होने जा रहा है। मंडलेश्वर की सुविख्यात कथावाचिका सुश्री दीदी चेतना भारतीजी के मुखारविंद से सप्त दिवसीय कथा का वाचन होगा। भव्य शोभायात्रा नगर के मुख्यमार्गो से होती हुई कथा पंडाल तक जाएगी। आयोजक ग्रामवासी समिति ने सभी श्रद्धालुओ को कथा में पधारने के लिए भावभरा निमंत्रण दिया है। परिवार, कुटुंब, ग्राम और राष्ट्र के कल्याणार्थ कथा का संकल्प लिया है जिसकी पूर्णाहुति 22 दिसंबर को होगी।








