जिले मे अवैध शराब प्रकरण मे 01 आरोपी सहित सट्टा, जुआ व आर्म्स एक्ट प्रकरण मे 05 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 09 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
34 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 12 दिसंबर 2025
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन मे दिनांक 11.12.2025 को कुल 10 गिरफ़्तारी, 01 स्थाई, 49 जमानती वारंट, 80 समन जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 11.12.2025 को थाना पदमनगर के आरोपी पंकज उर्फ लल्ला पिता धन्नालाल घुरे जाति हरिजन उम्र 35 साल निवासी रामदेव मंदिर के पीछे संजय नगर खंडवा के कब्जे से एक लोहे का धारदार छुरा जिसकी कुल लम्बाई 32 से.मी. लगभग किमती करीबन 200 रुपये का जप्त किया गया| उक्त आरोपी के विरुद्ध धारा 25(1-B)(B) आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 11.12.2025 को अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरुद्ध थाना पिपलोद के आरोपी पुनम पिता केशनु कोरकु उम्र 49 साल निवासी ग्राम गोलखेडा के कब्जे से 07 लीटर कच्ची हाथ भट्टी महुवा शराब कीमती 1050/-रूपये की जप्त की गई| उक्त आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 11.12.2025 को थाना कोतवाली के आरोपी अजय पिता सदेलाल सोनकर जाति खटीक उम्र 55 साल निवासी पंजाब कालोनी माता चौक खंडवा के कब्जे से चार सट्टा अंक लिखी पर्चिया, एक लीड पेन व नगदी 470 रूपये समक्ष पंचान विधिवत जप्तक किया गया। थाना मूंदी के आरोपी शिवम पिता गोपाल गौंड उम्र 19 साल निवासी मूंदी के कब्जे से एक लिड पेन, एक कार्बन का टुकडा, सट्टा अंक लिखी पर्ची 02 नग तथा नगदी 400/- रुपये जप्त किये गये। उपरोक्त दोनो आरोपियों के विरुद्ध धारा 4(क) सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 11.12.2025 को थाना पदमनगर के आरेापीगण 1.गोविन्दा पिता दरबार नायक जाति बंजारा उम्र 32 साल निवासी संजय नगर खंडवा 2. नकुल पिता भागीरथ नायक जाति बंजारा उम्र 26 साल निवासी संजय नगर खंडवा के कब्जे से 52 ताश पत्ते व कुल नगदी 600 रुपये जप्त किये गये| उपरोक्त दोनो आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 11.12.2025 को जिला खंडवा मे समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया, तीन पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट न लगाने वाले, तेज गति, बिना एचएस आरपी, बिना वैध बीमा वाले वाहनों तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 09 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 4500/-रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 11.12.2025 को कुल 34 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 20 प्रकरणों मे 28 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 05 प्रकरणों मे 06 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 06 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।
2,525 2 minutes read









