ताज़ा ख़बरें

जिले मे विशेष अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 78 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

खास खबर

जिले मे विशेष अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 78 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
अवैध शराब प्रकरण मे 01 आरोपी सहित सट्टा एक्ट प्रकरण मे 01 आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही
36 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 11 दिसंबर 2025
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन मे दिनांक 10.12.2025 को कुल 14 गिरफ़्तारी, 43 जमानती वारंट, 82 समन जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 10.12.2025 को अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरुद्ध थाना पिपलोद के आरोपी दिनेश पिता मंगु चौहान उम्र 35 वर्ष नि. रामपुरा के कब्जे से 10 लीटर कच्ची हाथ भट्टी महुवा शराब जप्त कीमती 1500/-रूपये की जप्त की गई| उक्त आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 10.12.2025 को थाना किल्लौद के आरोपी सेम्पू उर्फ ट्राय उर्फ रामसिंग पिता शिवराम माली जाति बलाही उम्र 24 साल निवासी ग्राम भवरली माल के कब्जे से एक सट्टा अंक पर्ची एवं एक लीड पेन व नगदी 510 रूपये जप्त किया गया। उक्त आरोपी के विरुद्ध धारा 4(क) सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 10.12.2025 को विशेष अभियान के तहत जिला खंडवा मे समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया, तीन पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट न लगाने वाले, तेज गति, बिना एचएस आरपी, बिना वैध बीमा वाले वाहनों तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 78 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 35100/-रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 10.12.2025 को कुल 36 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 20 प्रकरणों मे 20 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 10 प्रकरणों मे 16 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 34 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!