
खेल भावना के उत्साह के साथ सांसद खेल महोत्सव का हो रहा है आयोजन।
सोमवार को खेले गए क्रिकेट मैचो में कलेक्टर इलेवन और डीसीसी ने मैच में जीत दर्ज की।
खंडवा।। भारत में क्रिकेट क्रिकेट खेल को लेकर युवाओं में काफी उत्साह है, आज हम देख सकते हैं कि शहरों के साथ ही गांव की गली-गली में क्रिकेट खेल खेला जा रहा है। हर्ष का विषय है कि खंडवा लोकसभा क्षेत्र में इन दोनों सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के मार्गदर्शन में पूरे संसदीय क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन चल रहा है, बड़े उत्साह के साथ स्कूली छात्र छात्राएं एवं युवा दस प्रकार के खेलों का आनंद ले रहे हैं। समाजसेवी और प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत खंडवा के विधानसभा प्रभारी दिनेश दिनेश पालीवाल एवं उनकी टीम के सहयोग से विधानसभा स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं चल रही है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि बड़े उत्साह के साथ क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन भी जिला मुख्यालय खंडवा में चल रहा है, एस एन कॉलेज ग्राउंड और जिमखाना क्रिकेट मैदान पर खेल महोत्सव के अंतर्गत क्रिकेट प्रतियोगिता चल रही है। सोमवार को कलेक्टर 11 एवं राजन स्टार के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ, जिसमें कलेक्टर इलेवन ने पहले वेटिंग करते हुए 100 रन बनाएं इसके जवाब में राजन स्टार की टीम आठ ओवर में 72 रन बनाकर आउट हो गई, कलेक्टर इलेवन ने मैच जीत लिया। दूसरा मैच डीसीसी एवं एस पठान क्लब के बीच खेला गया, एस पठान क्लब की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 86 रन बनाएं लक्ष्य का पीछा करते हुए डीसीसी की टीम ने शानदार 91 रन बनाकर यह मेंच जीत लिया, जिसमें लक्की ने 19 बॉल पर 46 रन बनाएं। सोमवार को आयोजित क्रिकेट मैच में अतिथि के रूप में राजपाल सिंह तोमर विधायक प्रतिनिधि मुकेश तंनवे, अमर यादव थे। साथ ही सांसद खेल प्रभारी दिनेश पालीवाल, प्रवक्ता सुनील जैन, सदानंद यादव, सागर आरतानी, पार्षद सोमनाथ काले, नीतीश बजाज, धर्मेंद्र पालीवाल, अनिल भगत, जीवन डिंडोरै सहित खेल प्रेमी आदि उपस्थित थे।











