ताज़ा ख़बरें

किशोर दा के नाम से जुड़ी देशभर की संस्थाओं के पदाधिकारी 7 दिसंबर को पहुंचेंगे दिल्ली।

खास खबर

किशोर दा के नाम से जुड़ी देशभर की संस्थाओं के पदाधिकारी 7 दिसंबर को पहुंचेंगे दिल्ली।

देश के महान गायक कलाकार को मिले भारत रत्न और उनके क्षतिग्रस्त मकान को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति प्रधानमंत्री को सोंपेंगे ज्ञापन।

खंडवा। देश के महान गायक हरफनमौला कलाकार किशोर दा का जन्म खंडवा में हुआ। खंडवा और इंदौर में पढ़ाई करने के बाद किशोर दा मुंबई अपने कलाकार भाई अशोक दादा मुनि के पास चले गए जहां उन्होंने गायकी के साथ फिल्मी लाइन से जुड़ी सभी विधाओं में अपनी कला का प्रदर्शन किया और सफल हुए। समाजसेवी प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि गायकी के क्षेत्र में किशोर दा ने सभी प्रकार के हजारों गीत गाकर संगीत प्रेमियों का दिल जीता, आज बच्चे, युवा और बुजुर्ग तक उनके गीत गुनगुनाते रहते हैं, किशोर दा जैसे कलाकार का कोई विकल्प नहीं है। किशोर प्रेमी सुनील जैन ने बताया कि पूरे देश के किशोर प्रेमी संगीत प्रेमियों के साथ ही फिल्म लाइन से जुड़े कई कलाकार किशोर दा को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग करने के साथ ही किशोर दा का पुस्तेनी मकान जो आज की स्थिति में जर्जर अवस्था में है पूरी तरह से किशोर दा का मकान क्षतिग्रस्त हो चुका है, उसे प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार से मांग करते हुए किशोर( हेरिटेज) स्मारक बनाने की पुरजोर मांग कर रहे हैं। किशोर प्रेमी सुनील जैन ने बताया कि इस मांग को लेकर भारत रत्न किशोर कुमार ग्रुप कोलकाता, किशोर कुमार वेलफेयर सोसाइटी रांची, किशोर कुमार फेन्स क्लब ऑल इंडिया किशोर कुमार म्यूजिकल ग्रुप परतवाड़ा अमरावती, किशोर कुमार मेमोरियल क्लब दिल्ली, किशोर सांस्कृतीक प्रेरणा मंच खंडवा एवं अन्य किशोर दा से जुड़ी अन्य संस्थाएं लगातार किशोर दा को भारत रत्न प्राप्त हो और उनके पुश्तेनी मकान को स्मारक बनाने को लेकर सरकार से मांग कर रही है। कोलकाता के किशोर प्रेमी कार्तिक मित्रा ने बताया कि प्रतिवर्ष यह मांग सरकार से अलग-अलग माध्यम से की जा रही है, इस वर्ष भी 7 दिसंबर को इन संस्थाओं के किशोर प्रेमी लगभग 20 पदाधिकारी दिल्ली पहुंचकर देश के राष्ट्रपति प्रधानमंत्री एवं अन्य मंत्रियों को दिल्ली में पैदल यात्रा करते हुए पीएम हाउस राष्ट्रपति भवन पहुंच कर मांग पत्र प्रस्तुत करेंगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!