ताज़ा ख़बरें

सांसद खेल महोत्सव में बैडमिंटन और चेस प्रतियोगिता संपन्न।

खास खबर

सांसद खेल महोत्सव में बैडमिंटन और चेस प्रतियोगिता संपन्न।

चल रहे खेल महोत्सव में उत्साह के साथ खेलों में भाग ले रहे हैं छात्र-छात्राएं।

खंडवा। पूरे संसदीय क्षेत्र में इन दीनों शहर गांव एवं नगर मैं स्कूलों और मैदानो में सांसद खेल महोत्सव के 10 प्रकार के खेलों का आयोजन किया जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी के द्वारा खेल गतिविधियों को और आगे बढ़ाने के लिए सांसद खेल महोत्सव का आयोजन पूरे देश की लोकसभा क्षेत्रो में किया जा रहा है। समाज सेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि खेल महोत्सव को लेकर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल एवं उनकी टीम द्वारा पूरे संसदीय क्षेत्र में खेलों में रुचि रखने वाले लगभग 2 लाख खिलाड़ियों का पंजीयन किया गया है। सांसद श्री पाटिल एवं खेल महोत्सव के लोकसभा प्रभारी जितेंद्र सुराणा के साथ ही विधानसभा प्रभारी के मार्गदर्शन में प्रत्येक विधानसभा मे खेल महोत्सव का आयोजन चल रहा है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि खंडवा विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा प्रभारी दिनेश पालीवाल के मार्गदर्शन में गांवो एवं खंडवा शहर में स्कूलों और खेल मैदानो में शानदार खेल महोत्सव का आयोजन चल रहा है, बड़ा उत्साह के साथ स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ युवा अलग-अलग खेलों में अपना प्रदर्शन कर रहे हैं। सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत बैडमिंटन और चेस प्रतियोगिता अरविंद कुमार नितिन कुमार स्कूल में आयोजित हुई। इस अवसर पर खेल महोत्सव के विधानसभा प्रभारी दिनेश पालीवाल , संकुल प्राचार्य संजय निंबोरकर,डा.आशीष पगारे , प्रवक्ता सुनील जैन ममता बोरसे,भारती पाराशर , रक्षा प्रजापति,स्वप्निल जैन, आशा सेंगर और संस्था के प्रबंधक सतीश पटेल और प्राचार्य साहनी मैडम शिक्षक गण उपस्थित रहे। सांसद खेल महोत्सव में संकुल स्तरीय बैडमिंटन और चेस की प्रतियोगिता में हाई स्कूल के बैडमिंटन में सेंट जोसेफ के उरवंश सेठी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, दूसरे स्थान पर गणेशगंज के अफ़ज़ खान रहे, बालिका वर्ग में प्रथम स्थान रीत भारती ने प्राप्त किया और द्वितीय स्थान दीपांशी विश्वकर्मा ने प्राप्त किया, सीनियर बालक वर्ग में मनित जुनेजा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और बालिका वर्ग में रितु वासले ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और इशिता पटेल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!