
खण्डवा// अंतरराष्ट्रीय विकलांग दिवस पर केंद्र और राज्य सरकार के आदेश जिसमें दिव्यांग जनों को शासकीय एवं प्राइवेट बसों में किराए में 50% की छूट दी जाती है के स्टिकर
छपवाकर आरटीओ दीपक माँझी सर,सोलंकी मेडम ,राजेंद्र पाटिल जी के साथ मानव अधिकार सेवा संगठन एवं ब्लड डोनेशन निशुल्क ऑल एमपी खंडवा राष्ट्रीय अध्यक्ष रजाक खान और प्रांतीय वैधानिक सलाहकार सुभाष शर्मा अधिवक्ता ने खंडवा के तीनों बस स्टैंड पर लगभग 200 बसों में दिव्यांगों की जानकारी के स्टीकर चिपकाए ताकि दिव्यांग जनों को 50% की छूट प्राप्त करने में कोई परेशानी नहीं हो।











