ताज़ा ख़बरें

खंडवा विधायक के प्रयासों से टीठीया जोशी से सिरपुर फाटे तक 12 किलोमीटर सड़क मार्ग के लिए लगभग 82 करोड रुपए की स्वीकृति प्राप्त।

खास खबर

खंडवा विधायक के प्रयासों से टीठीया जोशी से सिरपुर फाटे तक 12 किलोमीटर सड़क मार्ग के लिए लगभग 82 करोड रुपए की स्वीकृति प्राप्त।

अनुपूरक बजट में सड़क मार्ग स्वीकृत होने पर जनता की ओर से विधायक ने मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री का माना आभार।

खंडवा। चुने हुए निर्वाचित जनप्रतिनिधि का दायित्व यह होता है कि अपने क्षेत्र के विकास के साथ क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुनकर उसका निराकरण करना। जिला मुख्यालय खंडवा की विधायक कंचन मुकेश तनवे द्वारा लगातार सक्रीयता के साथ अपने क्षेत्र के विकास को लेकर मुख्यमंत्री एवं अलग-अलग विभागों के मंत्रियों से मिलकर उस कार्य योजना को स्वीकृत कराना और विधायक निवास पर बैठकर क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुनकर उसका निराकरण करना है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि क्षेत्र के विकास के लिए अपनी बात प्रमुखता से मुख्यमंत्री के समक्ष रखना एवं साथ ही विधानसभा में भी अपने क्षेत्र के विकास को लेकर दमदारी से बात रखने का कार्य विधायक कंचन मुकेश तंनवे द्वारा किया जा रहा है मंगलवार को विधानसभा में खंडवा में बटालियन एवं खंडवा मुंदी मार्ग की मांग को विशेष रूप से विधानसभा में रखा। प्रवक्ता सुनील जैन बताया कि शहर की यातायात की समस्या के निराकरण को लेकर विधायक कंचन मुकेश तनवे द्वारा विधानसभा क्षेत्र में बाईपास एवं रिंग रोड की मांग की जा रही है, महत्वपूर्ण रूप से रूधी से देशगांव सड़क मार्ग कार्य निरंतर प्रगति पर है। टीठिया जोशी से सिरपुर फाटा तक लगभग 12 किलो मीटर बायपास सड़क मार्ग को लेकर विधायक कंचन तंनवे द्वारा मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के समक्ष बात रखी गई थी, हर्ष का विषय है कि मंगलवार की कैबिनेट बैठक में विकास कार्यों की श्रृंखला में टिठीया जोशी से सिरपुर फाटे तक सड़क मार्ग के लिए शासन से राशि रुपए 81 करोड़ 71लाख रुपए की स्वीकृति मिल मिल चुकी है। शीघ्र ही इसका टेंडर होकर निर्माण कार्य हो जाने के पश्चात विधानसभा क्षेत्र में यातायात सुगम होगा। इस स्वीकृति के लिए विधायक कंचन मुकेश तनवे ने क्षेत्र की जनता की ओर से मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री को धन्यवाद देते हुए आभार मांगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!