
श्री दत्त जयंती के अवसर पर विट्ठल मंदिर एवं मालीकुंआ स्थित श्री दत्त मंदिर में मनाया जाएगा श्री दत्त भगवान का महोत्सव।
खंडवा। श्री दत्त जयंती के अवसर पर मंदिरों में श्री दत्त जन्मोत्सव मनाया जाएगा। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि प्रमुख रूप से श्री दत्त जयंती पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी प्राचीन श्री विट्ठल मंदिर एवं मालीकुंआ स्थित श्री दत्त मंदिर में 4 दिसंबर गुरूवार श्री दत्त जन्मोत्सव मनाया जाएगा। सुबह भगवान श्री दत्त का अभिषेक होगा एवम शाम को 6 बजे भगवान दत्त का कीर्तन दर्शन एवं आरती की जाएगी। विट्ठल मंदिर में पंडित राम श्याम आष्टेकर परिवार द्वारा श्री दत्त की प्रतिमा का अभिषेक श्रंगार के साथ कीर्तन एवं आरती की जाकर भगवान दत्त का जन्म महोत्सव उत्साह के साथ मनाकर प्रसादी वितरण की जाएगी।











