निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर 4 अधिकारियों का एक-एक माह का वेतन कटेगा
—
खण्डवा//भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत इन दिनों बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर मतदाता सूची के सत्यापन के लिए मतदाताओं के निवास पर जाकर उनके नाम, पता, आयु एवं अन्य विवरणों का भौतिक सत्यापन कर रहे हैं। बूथ लेवल अधिकारियों के कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने वाले 4 सेक्टर अधिकारियों का 1-1 माह का वेतन काटने के आदेष कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषव गुप्ता ने जारी किये हैं। जिन अधिकारियों का 1-1 माह का वेतन काटा जाएगा, उनमें मांधाता विधानसभा क्षेत्र के इनपुन क्षेत्र के सेक्टर अधिकारी एवं सहायक पषु चिकित्सा अधिकारी श्री विष्णु बिरला, हरसूद विधानसभा क्षेत्र के जूनापानी क्षेत्र के सेक्टर अधिकारी एवं सहायक पषु चिकित्सा अधिकारी श्री विनय कुमार किरकेट्टा, खण्डवा विधानसभा क्षेत्र के सूरजकुंड वार्ड के सेक्टर अधिकारी एवं उपयंत्री आर.ई.एस. कुमारी कल्पना कोल्हे तथा पंधाना विधानसभा क्षेत्र के दुगवाड़ा क्षेत्र के सेक्टर अधिकारी एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री संजीव मिश्रा शामिल हैं।








