ताज़ा ख़बरें

भावांतर योजना में सोयाबीन का मॉडल रेट 4239 रुपए जारी

खास खबर

भावांतर योजना में सोयाबीन का मॉडल रेट 4239 रुपए जारी

खण्डवा//भावांतर योजना 2025 के अंतर्गत सोयाबीन विक्रेता किसानों के लिए 1 दिसंबर को 4239 रुपए प्रति क्विंटल का मॉडल रेट जारी किया गया है। यह मॉडल रेट उन किसानों के लिए है जिन्होंने अपनी सोयाबीन की उपज मंडी प्रांगणों में विक्रय की है। इस मॉडल रेट के आधार पर ही भावांतर की राशि की गणना की जाएगी। मॉडल रेट और न्यूनतम समर्थन मूल्य के भावांतर की राशि राज्य सरकार द्वारा दी जा रही है।
उल्लेखनीय है कि सोयाबीन का पहला मॉडल रेट 7 नवम्बर को 4020 रुपए प्रति क्विंटल जारी किया गया था। इसी तरह 8 नवम्बर को 4033 रुपए, 9 और 10 नवम्बर को 4036 रुपए, 11 नवम्बर को 4056 रुपए, 12 नवम्बर को 4077 रुपए, 13 नवम्बर को 4130 रुपए, 14 नवम्बर को 4184 रुपए, 15 नवम्बर को 4225 रुपए, 16 नवम्बर को 4234 रुपए, 17 नवम्बर को 4236 रुपए, 18 नवम्बर को 4255 रुपए, 19 नवम्बर को 4263 रुपए, 20 नवम्बर को 4267 रुपए, 21 नवम्बर को 4271 रुपए और 22 नवम्बर को 4285 रुपए, 23, 24 नवम्बर को 4282 रुपए, 25 नवम्बर को 4277 रुपए, 26 नवम्बर को 4265 रुपए, 27 नवम्बर को 4252 रुपए, 28 नवम्बर को 4260 रुपए, 29 नवम्बर को 4240 रुपए और 30 नवम्बर को 4237 रुपए प्रति क्विंटल का मॉडल रेट जारी हुआ था। राज्य सरकार की गारंटी है कि किसानों को हर हाल में सोयाबीन के न्यूनतम समर्थन मूल्य की 5328 रुपए प्रति क्विंटल की राशि मिलेगी।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!