ताज़ा ख़बरें

सराफा के 17 युवाओं ने संकल्प के साथ करवाया नए मंदिर का निर्माण।

तुलसी उद्यान में स्थित श्री बाल पिपलेश्वर हनुमान जी की तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा संपन्न।

सराफा के 17 युवाओं ने संकल्प के साथ करवाया नए मंदिर का निर्माण।

तुलसी उद्यान में स्थित श्री बाल पिपलेश्वर हनुमान जी की तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा संपन्न।

प्राण प्रतिष्ठा हवन के साथ हनुमान जी की प्रतिमा नए मंदिर में विराजित।

खंडवा। सराफा स्थित प्राचीन गणेश मंदिर के सामने तुलसी उद्यान में श्री बाल पीपलेश्वर हनुमान जी का शनिवार को त्रिदिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर नए मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा के साथ नए स्थान पर शिव परिवार की मूर्तियों को स्थापित किया गया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि सराफा स्थित तुलसी उद्यान में हनुमान जी का मंदिर विगत 40 वर्षों से स्थापित था लेकिन पीपल के पेड़ के कारण मंदिर कुछ क्षतिग्रस्त हो गया था। सर्राफा के युवाओं ने नवीन मंदिर निर्माण का संकल्प लेकर श्रीबाल पिपलेश्वर हनुमान मंदिर नवनिर्माण समिति का गठन कर इस मंदिर निर्माण कार्य को पूर्ण किया। 17 युवाओं की टीम ने कम समय में मंदिर निर्माण करवा कर प्राचीन हनुमान जी की प्रतिमा को विराजमान करवाया। प्राण प्रतिष्ठा के प्रारंभ में 26 नवंबर बुधवार को मूर्ति का नगर भ्रमण करवाया था जिसमें अंतर्राष्ट्रीय बारेलाल बेंड नरसिंहगढ़ न शानदार भजनों की प्रस्तुति दी थी। तीन दिनों तक पंडित भरतलाल चंद्रे द्वारा प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया। शनिवार को दस महाविधि स्नान अभिषेक के साथ विश्व शांति एवं सभी के कल्याण के लिए हवन आयोजित हुआ। तत्पश्चात मंत्रोचार के साथ हनुमान जी की प्रतिमा को नए मंदिर में विराजमान किया गया। इसके पूर्व मंदिर के शिखर पर कलश स्थापना एवं भगवा ध्वज फहराया गया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि मूर्ति विराजमान के बाद इस अवसर पर प्रसादी एवं एवं भंडारे का आयोजन भी किया गया। पिपलेश्वर हनुमान मंदिर नवनिर्माण समिति के सदस्यों अतुल सोनी,अमित पालीवाल, शोभित सोनी, कुश पालीवाल, कपिल सोनी,सिद्देश सोनी, सोमेश सोनी,रजत
सोनी,अभिषेक सोनी, कलश सोनी, प्रसन्न सोनी,अमन सोनी अनिमेष पालीवाल,पंकज सोनी सुजीत सोनी,आयुष पाटोदी, सात्विक सोनी द्वारा तन मन धन से सहयोग देकर नवनिर्मित मंदिर का निर्माण कराकर प्रतिमा विराजमान की गई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!