CHHATTISGARH

कलेक्टर एवं एसपी ने विहारपुर क्षेत्र का किया निरीक्षण — कानून व्यवस्था मजबूत करने और अवैध धान आवक रोकने के दिए निर्देश

विकास कुमार सोनी

कलेक्टर एवं एसपी ने विहारपुर क्षेत्र का किया निरीक्षण — कानून व्यवस्था मजबूत करने और अवैध धान आवक रोकने के दिए निर्देश

सूरजपुर,29 नवंबर 2025/ कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन एवं पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत ठाकुर द्वारा विगत दिवस रात्रिकाल में विहारपुर क्षेत्र का औचक दौरा किया गया। उन्होंने अन्तरराज्यीय सीमा नवाटोला बैरियर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (CHC) विहारपुर तथा थाना विहारपुर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं एसपी ने सीमा क्षेत्र में अवैध धान की आवक को रोकने सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने तहसीलदार एवं थाना प्रभारी विहारपुर को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करते हुए सक्रियता बढ़ाने के लिए कहा।

कलेक्टर श्री जयवर्धन ने तैनात कर्मचारियों को आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच करने के निर्देश दिए, वहीं पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने हेतु सतत गश्त और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही।

इस दौरान स्वास्थ्य केन्द्र विहारपुर में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की भी समीक्षा की गई तथा मरीजों से उनकी समस्याओं और उपचार व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली गई। इसके अलावा कलेक्टर ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के प्रगति की भी जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!