
अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही, दो आरोपियों से मदिरा बरामद
डिंडौरी : 18 नवंबर, 2025
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के संग्रहण, विक्रय एवं परिवहन की रोकथाम हेतु 17 नवंबर 2025 को आबकारी विभाग की टीम द्वारा वृत्त के विभिन्न ठिकानों पर दबिश दी गई। अभियान के दौरान उपनिरीक्षक प्रहलाद सिंह चौहान एवं स्टाफ द्वारा तलाशी कार्यवाही की गई, जिसमें दो मामलों में अवैध मदिरा बरामद हुई।
कार्यवाही के दौरान श्री मिथिलेश साहू पिता तुलसीराम, निवासी ग्राम बोंदर थाना गाड़ासरई से विदेशी मदिरा (जीनियस व्हिस्की) के 25 पाव जब्त किए गए। वहीं श्री शंकर बघेल पिता भद्देलाल, निवासी ग्राम बोंदर थाना गाड़ासरई से 4 लीटर हाथ भट्टी शराब बरामद की गई।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 (संसोधित 2000) की धारा 34(1) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं।
उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक एवं वृत्त प्रभारी प्रहलाद सिंह चौहान, आबकारी आरक्षक छिद्दी लाल झारिया, रामभरोस ठाकुर, गेंदलाल बरकड़े, करिश्मा सलामे, मनीष उईके सहित विभागीय स्टाफ उपस्थित रहा।
अवैध शराब की रोकथाम हेतु आबकारी विभाग द्वारा ऐसी सतत एवं सख्त कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।











