ताज़ा ख़बरें

भारत तिब्बत सहयोग मंच द्वारा जनप्रतिनिधियों को दिया गया मुक्ति का संकल्प पत्र।

खास खबर

भारत तिब्बत सहयोग मंच द्वारा जनप्रतिनिधियों को दिया गया मुक्ति का संकल्प पत्र।

खंडवा।। भारत तिब्बत सहयोग मंच खंडवा जिला इकाई द्वारा जनप्रतिनिधियों को 1962 में संसद के दोनों सदनों में पास संकल्प जो चीन ने भारत की भूमि पर कब्जा किया है उसकी मुक्ति का संकल्प पत्र प्रस्तुत किया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि शनिवार को भारत तिब्बत इकाई मंच के पदाधिकारी द्वारा खंडवा के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल खंडवा विधायक श्रीमती कंचन तन्वे मांधाता के विधायक नारायण पटेल को 14 नवंबर 1962 में सांसद के दोनों सदनों में पास संकल्प जो चीन ने भारत की भूमि पर कब्जा किया है उसकी मुक्ति का संकल्प पत्र दिया गया। जिसमें मालवा प्रांत अध्यक्ष एडवोकेट पन्नालाल गुप्ता, जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश माली, महामंत्री प्रकाश यादव, उपाध्यक्ष सुनील जायसवाल, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सिलावट, मुकेश वाथप, राकेश पाल, गोपाल मालाकार, धर्मेंद्र बजाज, सुनील जैन,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मोना दफ्तरी, मीना गिरी उपस्थित थे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!