
*खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत नौवे दिवस विद्यालय, महाविद्यालय एवं सार्वजनिक स्थान, सिनेमा घर मे लघु फ़िल्म दिखा कर, पम्पलेट वितरण कर एवं शपथ दिलाकर जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित।*

जिला-खंडवा
मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा नशा मुक्ति के उद्देश्य से 15 जुलाई से 30 जुलाई तक “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान संचालित किया जा रहा है।
खंडवा पुलिस द्वारा जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान के अंतर्गत विभिन्न माध्यमों से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
अभियान का उद्देश्य नागरिकों, विशेषकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से अवगत कराना तथा उन्हें नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
इसी क्रम में आज जिला खण्डवा मे:-
*शहर अनुभाग में*:-
*थाना मोघटरोड* खण्डवा की टीम ने मध्यप्रदेश शासन द्वारा चलाये जा रहे “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत अभिषेक टॉकीज में दर्शकों को शार्ट मूवी दिखाकर नशामुक्ति जनजागृति कार्यक्रम आयोजित कर जन जागरूक किया गया।
*मुख्यालय अनुभाग*:-
*थाना छैगांव माखन* की टीम द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत छैगांव माखन हाट बाजार में नागरिकों बाजार में आये लोगो को नशे से दूरी है जरूरी के संबंध में आवश्यक जानकारी देकर जागरूक कर नशा न करने के सबंध में शपथ दिलाई गई।
*थाना पंधाना* टीम द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत शासकीय माध्यमिक विद्यालय ग्राम खारवा में नशामुक्ति जनजागृति कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस दौरान नशामुक्ति जनजागृति अभियान का महत्व छात्र छात्राओं को बताते हुए स्वयम व अपने परिजनों को नशे से दूर रहने की समझाईश देकर नशामुक्ति शपथ दिलाई गई।
*थाना जावर* पुलिस टीम द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी 2.0 ” अभियान के तहत ग्राम भावसिंहपुरा धानुका कंपनी में कंपनी के कर्मचारियों के बीच पहुंचकर नशामुक्ति जनजागृति कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस दौरान कर्मचारियों को स्वयम व अपने परिजनों को नशे से दूर रहने की समझाईश देकर नशामुक्ति शपथ दिलाई गई।
*मुंदी अनुभागमे*
*थाना मुंदी* टीम द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत ग्राम सिंगाजी एवं छालपी की शासकीय स्कूल में नशामुक्ति जनजागृति कार्यक्रम आयोजित कर छात्र छात्राओं को स्वयम व अपने परिजनों को नशे से दूर रहने की समझाईश देकर नशामुक्ति शपथ दिलाई गई।
*थाना धनगांव* की टीम द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत श्री टी आर पटेल स्कूल धनगांव में छात्र छात्राओं को नशामुक्ति जनजागृति कार्यक्रम आयोजित के छात्र छात्राओं को स्वयम व अपने परिजनों को नशे से दूर रहने की समझाईश देकर शार्ट फिल्म दिखाकर नशामुक्ति शपथ दिलाई गई।
*थाना मांधाता* की टीम द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत पुलिस नियंत्रण कक्ष मान्धाता में नागरिक एवं वाहन चालक को बुलाकर नशामुक्ति जनजागृति कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस दौरान नशामुक्ति जनजागृति अभियन के सम्बन्ध जानकारी देकर स्वयम व अपने परिजनों को नशे से दूर रहने की समझाईश देकर शार्ट मूवी दिखाकर नशामुक्ति शपथ दिलाई गई।
*हरसूद अनुभाग*:-
*थाना हरसूद* पुलिस टीम द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत अभिनव पब्लिक स्कूल हरसूद में नशामुक्ति जनजागृति कार्यक्रम आयोजित कर छात्र छात्राओं को स्वयम व अपने परिजनों को नशे से दूर रहने की समझाईश देकर शार्ट फिल्म दिखाकर नशामुक्ति शपथ दिलाई गई।
*थाना खालवा* की टीम द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर ग्राम संदलपुर मे कार्यक्रम आयोजित कर छात्र छात्राओं को स्वयम व अपने परिजनों को नशे से दूर रहने की समझाईश देकर शार्ट फिल्म दिखाकर नशामुक्ति शपथ दिलाई गई।
*थाना किल्लौद* की टीम द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत बस स्टैंड किल्लौद पर बस ड्राइवर एवं ग्रामीणों को नशामुक्ति जनजागृति अभियान के तहत जानकारी देकर स्वयम व अपने परिजनों को नशे से दूर रहने की समझाईश देकर नशामुक्ति शपथ दिलाई गई।
इस तरह विद्यालय, महाविद्यालय, सिनेमा घर एवं सार्वजनिक स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित कर, शार्ट फ़िल्म दिखाकर एवं शपथ दिलाकर नशे से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया जाकर स्वयम व अपने परिजनों को नशे से दूर रहने की समझाईश दी जाकर नशामुक्ति शपथ दिलाई गई। साथ ही नशे से सम्बंधित शार्ट फ़िल्म दिखाई जाकर मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 एवं अन्य आवश्यक सभी हेल्पलाइन नम्बर कि जानकारी दी गई।
खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत आगामी दिनों में भी जिलेभर में विभिन्न माध्यमों से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में सार्थक बदलाव लाया जा सके।












