ताज़ा ख़बरें

*खंडवा पुलिस द्वारा कंट्रोल रूम मे आगामी गुरु पूर्णिमा पर्व के दौरान श्री दादाजी मेले मे लगने वाले भंडारे की व्यवस्था एवं सुरक्षा को लेकर भंडारा आयोजकों की बैठक कि गई आयोजित।*

खास खबर

*खंडवा पुलिस द्वारा कंट्रोल रूम मे आगामी गुरु पूर्णिमा पर्व के दौरान श्री दादाजी मेले मे लगने वाले भंडारे की व्यवस्था एवं सुरक्षा को लेकर भंडारा आयोजकों की बैठक कि गई आयोजित।*

जिला -खंडवा

खंडवा पुलिस द्वारा लगातार आगामी त्यौहार एवं गुरु पूर्णिमा पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने श्री दादाजी मेले के दौरान लगने वाले भंडारों की व्यवस्था एवं सुरक्षा को लेकर भंडारा आयोजकों की बैठक कंट्रोल रूम मे आयोजित कि गई।

इस दौरान बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट खंडवा श्री बजरंग बहादुर, नगर पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री अभिनव बारंगे, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल सिंह चौहान, शहर खण्डवा के तीनों थाना प्रभारी, यातायात थाना प्रभारी, नगर निगम अधिकारी, विद्युत विभाग के अधिकारी, पत्रकारगण एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान भंडारा आयोजकों द्वारा आयोजन के समय आने वाली विभिन्न समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया गया। इस अवसर पर पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, सड़क पर टेंट लगाने, विद्युत सुरक्षा तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा करते हुए सभी आयोजकों को शासन के आदेश का कड़ाई से पालन करने एवं अन्य आवश्यक निर्देश दिये गये।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!