ताज़ा ख़बरें

*शिवसेना ने रेल्वे मंत्रालय डीआरएम भुसावल से की मांग, दिव्यांगों के प्रमाण पत्र खंडवा में बनाये जाने एवं यात्रियों से अधिक किराया की लूट हो बंद*

ख़ास खबर

*शिवसेना ने रेल्वे मंत्रालय डीआरएम भुसावल से की मांग, दिव्यांगों के प्रमाण पत्र खंडवा में बनाये जाने एवं यात्रियों से अधिक किराया की लूट हो बंद*

खंडवा। यात्रियों से खुली लूट बंद हो, एक ही रूट, एक ही स्टेशन, एक ही रेल, किराया अलग कैसे! एवं दिव्यांग यात्रियों के किराया रियायत प्रमाण पत्र खंडवा से ही बनाये जाने की मांग जिला शिवसेना द्वारा ज्ञापन सौपकर की गयी। यह जानकारी देते हुए शिवसेना जिला प्रमुख गणेश भावसार ने बताया कि ट्रेन संख्या क्रमांक 17606 एवं ट्रेन संख्या क्रमांक 17605 काचीगुड़ा भगत की कोठी ट्रेन के यात्रियों से संत हिरदाराम नगर स्टेशन तक का किराया खंडवा आने पर मात्र ₹110 एवं खंडवा से संत हिरदाराम नगर स्टेशन जाने पर 115 रुपए वसूला जा रहा है। आखिर यात्रियों के साथ यह कैसी खुली लूट हो रही है। जब एक ही रूट, एक ही स्टेशन, एक ही रेल, किराया अलग कैसे? इस ओर वाणिज्य विभाग द्वारा शीघ्र ही ध्यान दिया जाकर रेल किराए में सुधार किया जावे। शिवसेना व्दारा ज्ञापन में यह मांग भी की गयी है कि खंडवा स्टेशन पर दिव्यांग यात्रियों के लिए ऐसी सुविधा की जाये ताकि दिव्यांग यात्रियों के किराया रियायत प्रमाण पत्र यही से बनकर उन्हें प्राप्त हो। इससे दिव्यांगजनों को हो रही असुविधा से छुटकारा प्राप्त होगा। इस मौके पर अनेक शिव सेनिकों व्दारा शीघ्र ही कार्रवाई की मांग रखी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!