ताज़ा ख़बरें

*अमर गायक मुकेश की जयंती पर गीतांजलि का विशेष आयोजन*

खास खबर

*अमर गायक मुकेश की जयंती पर गीतांजलि का विशेष आयोजन*

खंडवा।सद्भावना मंच द्वारा अमर पार्श्व गायक मुकेश चन्द्र माथुर की जयंती के अवसर पर गीतांजलि का विशेष आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंच के सदस्यों ने मुकेश के सदाबहार गीतों की संगीतमय प्रस्तुतियां देकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
सद्भावना मंच सदस्य कमल नागपाल के अनुसार संस्थापक प्रमोद जैन ने कहा कि मुकेश के गाए गीत केवल कानों तक ही सीमित नहीं रहते, बल्कि सीधे श्रोताओं के दिलों में उतर जाते हैं। उनकी मधुर, भावपूर्ण और आत्मीय गायकी आज भी संगीत प्रेमियों के बीच उतनी ही लोकप्रिय है, जितनी अपने समय में थी। उनके कालजयी गीत सदैव अमर रहेंगे।
गीतांजलि के इस अवसर पर मंच के संस्थापक प्रमोद जैन सहित सुरेंद्र गीते,ओम पिल्लै, लविजया द्विवेदी, ज्योति ठाकुर,सीमा जोशी, सुनील सोमानी, पं. गोपाल भारद्वाज, त्रिलोक चौधरी, अजय मंडलोई, कैलाश शर्मा, गणेश भावसार, निर्मल मंगवानी,कमल नागपाल,नारायण फरकले, पी.सी. इंगले, सचिन जोशी, दिलीप गंगराड़े, धीरज नैगी, मनोज जोशी, संतोष सोनी, राजेश पोरपंथ, महेश मूलचंदानी, संजय गदले, सतीष मुदीराज, नीतिन मुदलियार, एन.के. दवे, सुभाष मीणा, राधेश्याम शाक्य, कैलाश पटेल आदि उपस्थित थे।मंच के अनेक सदस्यों ने कराओके पर मुकेश के लोकप्रिय गीत प्रस्तुत कर उन्हें याद किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!