ताज़ा ख़बरें

भगवान बिरसा मुंडा के मार्ग पर चले आज के युवा, ,,यशवंत डामोर,,

खास खबर

भगवान बिरसा मुंडा के मार्ग पर चले आज के युवा, ,,यशवंत डामोर,,

जिला मुख्यालय खंडवा में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, निकली विशाल शोभायात्रा।

खंडवा।। पूरे प्रदेश में भगवान बिरसा मुंडा जी की जन्म जयंती जनजातिय गौरव दिवस के रूप में मनाई गई। जिला मुख्यालय खंडवा में भी पुरानी अनाज मंडी में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती धार्मिक उत्साह के साथ मनाई गई। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम में जनजाति गौरव सम्मान से प्रतिभावान युवाओं का सम्मान किया गया, साथ ही जनजाति लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां भी दी गई, इसके उपरांत नगर के प्रमुख मार्गो से भव्य शोभायात्रा निकली जिसका शहर के सभी समाज जन और प्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता यशवंत जी डामोर, झाबुआ रहे उन्होंने बिरसा मुंडा जी की जीवनी और संघर्ष पर प्रकाश डाला, श्री डामोर ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अपने साहस और संघर्ष से अंग्रेजी शासन को चुनौती दी थी उनके हृदय में गहरी देशभक्ति थी आज हमारी युवा पीढ़ी को उनके कार्यों और आदर्शों का अनुसरण करने की आवश्यकता है। साथ ही मंचासीन संत श्री स्वरूपानंद जी महाराज गादी ब्रह्मगिर, विजय ककोड़िया गोंड महासभा के जिलाध्यक्ष, सुश्री नंदनी गोलकर सहायक प्राध्यापक मंचासीन रहकर भगवान बिरसा मुंडा के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने भी रैली में सहभागिता कर सभी जनजातिय भाइयों बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं बधाई प्रेषित की, उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष बलिदान और जनजाति समाज के उत्थान में उनके योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन प्रदेश के लिए प्रेरणा स्रोत रहा है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम का संचालन मुरारी जी मोरे ने किया, कार्यक्रम आभार पार्षद रामसिंह रावत ने माना, इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक अनिमेष जोशी, सुनील बादलकर, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक कंचन तनवे, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े, मुकेश तन्वे, धर्मेंद्र बजाज, कौशल मेहरा, माधव झा सुनील जैन सहित ग्राम व नगर से आए सर्व हिन्दू समाज के लोग सहित भाजपा जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!