
*खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान अंतर्गत पुलिस लाइन ग्राउंड मे वॉलीबॉल मैच आयोजित कर नशे से दुरी हेतु शपथ दिलाई जाकर किया जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।*

जिला-खंडवा
मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत खंडवा पुलिस द्वारा जिला मुख्यालय पर व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर खंडवा पुलिस लाइन मे कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(शहर) श्री महेन्द्र तारणेकर, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिलसिंह चौहान द्वारा अभियान के सम्बन्ध मे विस्तृत जानकारी देते हुए शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर पुलिस लाइन मे निवासरत छात्र/छात्राएं एवं परिजन कार्यक्रम मे सम्मिलित होकर नशे से दुरी है जरुरी कार्यक्रम मे सहभागी बनकर स्वयं एवं परिजनों को नशे से दूर रहने कि शपथ ली।












