
बालाजी ग्रुप का बड़ा कदम तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में बनेगा केदारनाथ स्वरूप का भव्य मंदिर।
श्री कृष्ण बालाजी नगर में भूमिपूजन होगा आज
शाम को होगा आवास मेले का समापन।
खंडवा।। तीर्थनगरी ओंकारेश्वर के आध्यात्मिक और पर्यटन विकास में अब एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। खंडवा के प्रतिष्ठित रियल एस्टेट समूह बालाजी ग्रुप द्वारा विकसित की जा रही अपनी श्री कृष्ण बालाजी नगर (सुदर्शन मील चौराहा, ओंकारेश्वर रोड, सनावद) में भगवान केदारेश्वर महादेव (केदारनाथ स्वरूप) के भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि बड़े शहरों की तर्ज पर आधुनिक कॉलोनी के निर्माता समाजसेवी रितेश गोयल के द्वारा तीर्थ नगरी ओमकारेश्वर में श्री कृष्ण बालाजी नगर बनने जा रहा है
इसी शुभ लक्ष्य की शुरुआत आज रविवार को प्रातः 10 बजे विद्वान पंडितों के मंत्रोउच्चार के बीच भूमि पूजन समारोह के साथ की जाएगी।
“सेकंड होम स्टे” और “रिज़ॉर्ट थीम” पर आधारित अनूठी कॉलोनी
समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि बालाजी ग्रुप के संयोजक रितेश गोयल के द्वारा बालाजी ग्रुप की यह परियोजना ओंकारेश्वर में नर्मदा किनारे शांत, पवित्र और प्राकृतिक वातावरण में विकसित की जा रही है। श्री कृष्ण बालाजी नगर को “सेकंड होम स्टे” एवं “रिजॉर्ट थीम” कॉन्सेप्ट पर तैयार किया जा रहा है, ताकि लोग आध्यात्मिक माहौल में आधुनिक सुविधाओं के साथ आवासीय अनुभव प्राप्त कर सकें। इसी परिसर में बनने वाला केदारेश्वर महादेव मंदिर कॉलोनी का मुख्य आकर्षण और आस्था का केंद्र होगा।
ग्राहकों के लिए विशेष लकी ड्रा — लाखों के पुरस्कार
भूमिपूजन समारोह के साथ ही बालाजी ग्रुप ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष लकी ड्रा की घोषणा की है। यह लकी ड्रा आज शाम चार बजे श्री कृष्ण बालाजी नगर परिसर में आयोजित होगा। हाल ही में पद्मावती धाम कॉलोनी में लगे आवास मेले के दौरान बालाजी ग्रुप की किसी भी कॉलोनी में प्लॉट/मकान खरीदने वाले सदस्य को लक्की ड्रॉ में शामिल किया जाएगा। इन सभी ग्राहकों को लकी ड्रा के माध्यम से लाखों के पुरस्कार जीतने का अवसर मिलेगा।
।शाम 4 बजे होगा आवास मेले का भव्य समापन।
भूमिपूजन के बाद शाम 4 बजे बालाजी आवास मेले का लक्की ड्रा खोला जाएगा।
दोपहर से शाम तक आकर्षक कार्यक्रम और ग्राहकों के लिए सरप्राइज गतिविधियाँ भी रहेंगी।
ओंकारेश्वर के लिए नया धार्मिक आकर्षण
केदारेश्वर महादेव मंदिर का निर्माण न केवल कॉलोनी का सौंदर्य बढ़ाएगा, बल्कि ओंकारेश्वर के धार्मिक पर्यटन में भी नई पहचान जोड़ेगा।
बालाजी ग्रुप के संस्थापक एवं समाजसेवी कालोनाइजर रितेश गोयल ने कहा कि हमारा उद्देश्य तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में भक्तों और पर्यटकों को एक नया आध्यात्मिक केंद्र उपलब्ध कराना है, जिससे क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो।













