
ई-वेस्ट प्रबंधन में उत्कृष्ट सेवा के लिए संजना खत्री ‘एक्सीलेंस अवॉर्ड’ से सम्मानित।
ई-वेस्ट और मानसिक स्वास्थ्य पर संजना खत्री के सेवा कार्यों की सराहना – लायन डॉक्टर राजेंद्र सोडानी ने
> खंडवा।। लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 जी 1 का सेवा सप्ताह सम्मान समारोह इंदौर में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अनिल खंडेलवाल, सेवा सप्ताह कोऑर्डिनेटर लायन डॉक्टर राजेंद्र सोडानी, प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन जयप्रकाश त्रिपाठी, द्वितीय वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन राम जाट एवं डिस्ट्रिक्ट के सभी पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के नेतृत्व में एक निजी होटल में संपन्न हुआ। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि
> सेवा सप्ताह के दौरान लायन संजना खत्री द्वारा ई-वेस्ट पर कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें मुख्य रूप से डिस्ट्रिक्ट में जागरूकता फैलाने हेतु ई-वेस्ट पर परिपत्र जारी किए गए और साथ में ई-वेस्ट एकत्रित भी किया गया। इस कार्य में लायंस क्लब खंडवा ओजस के साथ-साथ इंदौर के लायंस क्लब रॉयल और लायंस क्लब डीसेंट ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
> ई-वेस्ट डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन चपला कुमार भार्गव ने डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर लायन संजना खत्री के नेतृत्व में इंदौर में सभी क्लबों से ई-वेस्ट एकत्रित करवाया। लायन संजना खत्री द्वारा ई-वेस्ट एकत्रित करवाने वाले क्लबों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। सेवा सप्ताह संयोजक डॉक्टर सोडानी और डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने मंच से लायन संजना खत्री के सेवा कार्यों की भरपूर सराहना करते हुए उन्हें ‘एक्सीलेंस अवॉर्ड’ से नवाजा और साथ में सम्मान पत्र भी दिया।
सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट के सभी शहरों धार, खंडवा, बड़वाह, सनावद, हरसूद, महेश्वर, मक्सी, रतलाम आदि से लगभग 450 पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कैबिनेट सेक्रेटरी सिद्धार्थ बंसल ने किया।
> लायन संजना खत्री को अवार्ड से नवाजे जाने पर डिस्ट्रिक्ट के गवर्नर, सेक्रेटरी, रीजन चेयरपर्सन लायन राजीव मालवीया, जोन चेयरपर्सन लायन प्रेरणा दुबे समेत क्लब से लायन रजनी शर्मा, सुनील जैन, लायन इंद्रदीप कौर, लायन लिटी मैथ्यू, लायन दीपाली खोती और लायन सरिता राजोरिया सहित सभी ने शुभकामनाएं प्रेषित की एवं हर्ष व्यक्त किया।













