ताज़ा ख़बरें

एसडीएम श्री वर्मा ने स्कूलों का निरीक्षण किया —

खास खबर

एसडीएम श्री वर्मा ने स्कूलों का निरीक्षण किया

खण्डवा//पुनासा एसडीएम श्री पंकज वर्मा ने शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय भादलीखेड़ा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के लिए तैयार मध्यान्ह भोजन मेन्यू अनुसार न होने पर नाराजगी व्यक्त की तथा तैयार भोजन चखकर उसकी गुणवत्ता परखी। उन्होंने बालक एवं बालिकाओं के शौचालयों की नियमित साफ सफाई कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शाला परिसर में वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!