जिले मे अवैध शराब प्रकरण मे 01 आरोपी सहित सट्टा एक्ट प्रकरण मे 01 आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 29 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
32 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 13 नवंबर 2025
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन मे दिनांक 12.11.2025 को कुल 10 गिरफ़्तारी, 45 जमानती वारंट, 91 समन जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 12.11.2025 को अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरुद्ध थाना थाना जावर के आरोपी हरपाल पिता अमरसिह भिलाला उम्र 26 साल निवासी ग्राम ललवाडा थाना जावर के कब्जे से एक प्लास्टिक की कैन मे 7 लीटर कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 700/-रुपये की जप्त की गई। उक्त आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 12.11.2025 को थाना कोतवाली के आरोपी विशाल पिता आशाराम नजन उम्र 39 वर्ष निवासी दुबे कालोनी खंडवा को लोगो से रूपये पैसे लेकर रूपये पैसों का हारजीत का दाव लगाकर सटटा अंक पर्ची लेख करते पकडा जिसके कब्जे से 02 सट्टा अंक लिखी पर्ची एक लीड पेन व नगदी 450 रूपये जप्त किये। उक्त आरोपी के विरुद्ध धारा 4 क सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 12.11.2025 को जिला खंडवा मे समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट न लगाने वाले तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 29 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 17100/-रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 11.11.2025 को कुल 32 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 17 प्रकरणों मे 26 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 06 प्रकरणों मे 06 अनावेदकों के विरुद्ध के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 16 अनावेदक के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।
2,523 2 minutes read








