*खंडवा को संभागीय मुख्यालय बनाए जाने हेतु खंडवा बुरहानपुर के जनप्रतिनिधियों के साथ अधिवक्ताओ का दल जाएगा भोपाल, मुख्यमंत्री जी के समक्ष रखेंगे तथ्य।*
*प्रस्तावित निमाड़ संभाग का मुख्यालय खंडवा को बनाए जाने हेतु मुख्यमंत्री के नाम खंडवा के अधिवक्ताओं ने प्रेषित किया निवेदन पत्र।*
प्रदेश के 11वें संभाग के रूप में खंडवा बुरहानपुर खरगोन और बड़वानी जिले को मिलाकर प्रस्तावित निमाड़ संभाग का मुख्यालय खंडवा जिले को बनाए जाने की मांग को लेकर शहर के अधिवक्ताओं ने विधि प्रकोष्ठ के माध्यम से आज खण्डवा विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे को आमंत्रित कर उनके समक्ष तथ्यात्मक पक्ष रख खण्डवा को संभागीय मुख्यलय बनाये जाने की मांग रखी।
श्री तनवे ने व्यक्त किया कि वे मंत्री श्री विजय शाह जी खण्डवा सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल सहित दोनो जिलों के सभी विधायकों व जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर ,प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी मिलने हेतु एक डेलिगेशन टीम बनाएंगे जिसमे विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों सहित अधिवक्ताओं का दल भी शामिल किया जाएगा, जो माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलकर खण्डवा को संभागीय मुख्यालय बनाये जाने सम्बन्धी तथ्य व आंकड़े आदि प्रस्तुत करेगा।
बैठक को वीडियो प्रपोज्ड के प्रदेश सहसंयोजक देवेंद्र सिंह यादव जिला संयोजक मोहन गंगराड़े अभियोग्यता संघ के अध्यक्ष रविन्द्र पाथरिकर पूर्व सचिव राकेश थापक, प्रणय गुप्ता आदि ने भी सम्बोधित खंडवा का मुख्यालय बनाए जाने के आधार बताएं
अधिवक्ता देवेंद्र सिंह यादव और मोहन गंगराड़े ने बताया कि खंडवा रेलवे जंक्शन होने से देश भर के रेलवे कनेक्टिविटी से खंडवा सीधा जुड़ा होने से मुख्यालय बनने का लाभ होगा वही प्रदेश की राजधानी भोपाल की दूरी खंडवा से रेल और सड़क मार्ग से मात्र चार-पांच घंटे की दूरी पर है वही प्रदेश की औद्योगिक राजधानी इंदौर भी रेल मार्ग प्रारंभ होने तथा फोरलेन पूर्ण होने पर दो ढाई घंटे में यात्रा हो पाएगी।
इसके अतिरिक्त धार्मिक आध्यात्मिक आर्थिक सामाजिक भौगोलिक शैक्षणिक औद्योगिक और अन्य पहलुओं का भी हवाला देते हुए सभी की गंभीरता पूर्वक समीक्षा उपरांत खंडवा को ही मुख्यालय बनाए जाने की वकालत की।
इस दौरान अधिवक्ता रंजन जैनी श्रीमती पुष्पा गौर विजय चौधरी जसवंत परमार विन्रम गंगराड़े, किरण तंवर महेंद्र गंगराड़े आनंद सोहनी, संतोष गौर संजय इंग्ले, शशांक गाँवशिन्दे, राजेश साकल्ले, राजेश तिवारी साकेत धात्रक सहित अन्य भी उपस्थित थे।







