ताज़ा ख़बरें

*मिशन अमृत संचय अभियान के अंतर्गत वर्षा जल संचयन प्रशिक्षण कार्यक्रम*

खास खबर

*मिशन अमृत संचय अभियान के अंतर्गत वर्षा जल संचयन प्रशिक्षण कार्यक्रम*

खण्डवा//जिला कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के मार्गदर्शन में मिशन अमृत संचय अभियान के तहत  एस.एन. कॉलेज सभागृह में एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम नगर निगम खंडवा द्वारा निरंतर रूप से वर्षा जल संरक्षण एवं जल संचयन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का अगला चरण है।

इस प्रशिक्षण का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में वर्षा जल संचयन की व्यवहारिक तकनीकों को समझाना तथा नागरिक प्रतिनिधियों और जल समितियों को इस अभियान में सक्रियता से जोड़ना रहा। चतुर्थ चरण के अंतर्गत आज वार्ड क्रमांक 21 से 35 तक के पार्षदगण एवं जल समितियों के सदस्यों ने भाग लिया।

*प्रशिक्षण के मुख्य बिंदु*
प्रशिक्षक श्री के.बी. मंसारे, डॉ. विवेक केशरे एवं श्री कमल बख्तपुरे ने पावर प्रेज़ेंटेशन के माध्यम से वर्षा जल संरक्षण की विभिन्न तकनीकों पर विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण में निम्न प्रमुख विधियाँ समझाई गईं—
• सूखे बोरवेल को रिचार्ज करने की प्रक्रिया
• सोख्ता गड्ढों का निर्माण और उनका उपयोग
• गंदे नालों के पानी को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के माध्यम से परिशोधित कर नदी के जल को प्रदूषण से बचाना
• घर की छत का वर्षा जल पाइपलाइन के जरिए भूमि तक पहुँचाना
• कंटूर खंती, डगवेल इत्यादि संरचनाओं के माध्यम से जल संचयन की प्रभावी तकनीकें

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का विशेषज्ञों ने समाधान किया। समाज हित में प्रेरणादायक उदाहरण देते हुए दशरथ मांझी के जीवन की घटना का उल्लेख किया गया, जिससे प्रतिभागियों में दृढ़ संकल्प एवं सकारात्मक सोच का संचार हुआ।

नोडल अधिकारी एवं सहायक यंत्री श्रीमती वर्षा घिडोड़े ने बताया कि नगर निगम खंडवा, महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव के नेतृत्व में शहरी क्षेत्रों में वर्षा जल संचयन को अभियान के रूप में तेज गति से आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों, पार्षदों एवं जल समितियों के संयुक्त प्रयास से इस अभियान को जन आंदोलन बनाया जाएगा।

अंत में, सभी प्रतिभागियों ने जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन एवं हर बूंद को भविष्य के लिए सुरक्षित रखने की शपथ ली।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!