उत्तर प्रदेशगोरखपुरताज़ा ख़बरें

भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का अद्भुत वर्णन

बड़हलगंज

बड़हलगंज कस्बे के मु. काली चौरा में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथा के पांचवें दिन आचार्य पं. दीपक त्रिपाठी ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का विस्तृत वर्णन किया, जिससे कथा स्थल भक्तिमय हो गया।

आचार्य त्रिपाठी ने बताया कि जब-जब धरती पर अन्याय, अत्याचार और अधर्म बढ़ता है, तब भगवान स्वयं लोकहित में अवतार लेते हैं। उन्होंने कंस के अत्याचारों से त्रस्त जनता की पीड़ा का उल्लेख किया, जिसके परिणामस्वरूप देवकी की आठवीं संतान के रूप में भगवान श्रीकृष्ण का अवतरण हुआ।

मध्यरात्रि के समय जब चारों ओर घनघोर अंधकार था, तभी अचानक वातावरण दिव्य प्रकाश से भर उठा। जेल की मोटी दीवारें स्वतः हट गईं, बेड़ियां खुल गईं और सभी प्रहरी गहरी निद्रा में सो गए।

आचार्य जी ने बताया कि जन्म के समय भगवान के मुख पर अद्भुत तेज था, जिसे देखकर देवकी और वासुदेव के हृदय में आनंद की लहर दौड़ गई। भगवान ने स्वयं कहा कि वे जगत के कल्याण हेतु अवतरित हुए हैं।

जन्मोत्सव के इस दिव्य वर्णन को सुनकर कथा स्थल पर उपस्थित श्रोता भाव-विभोर हो उठे। भगवान की शीतल मुस्कान, उनके प्रकट होते ही फैली प्रकाशमय आभा और आधी रात में गूँजते दिव्य स्वरों का वर्णन सुनकर भक्तजन भावुक हो गए। इस दौरान “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की!” के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

कथा कार्यक्रम में यजमान श्री गंगा प्रसाद शमी (बेचन) अपने परिवार के साथ उपस्थित रहे। उन्होंने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर कथा का शुभारंभ किया और परिवार के सदस्यों ने भी आयोजन में सक्रिय रूप से भाग लिया। संतोष शर्मा द्वारा भजन भी गाया गया।

इस अवसर पर गिरिजेश शर्मा, दुर्गेश, धर्मेश, मिथिलेश, अवधेश, अभिमन्यु, अभिषेक, अभिनव, अनुराग, अमन, आर्यन, अंश, देव, शिवा, अथर्व, उषा शर्मा, दमयंती, साधना, ज्योति सोनी, जूही, डॉ. बी.बी. मिश्र, डॉ. विशाल गुप्ता, डॉ. अर्चना गुप्ता, कंचन, दुर्गावती, नरेश, शीला, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि महेश उमर, सोनी वर्मा अंजली शर्मा, और विजय लक्ष्मी जायसवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!