ताज़ा ख़बरें

टीठिया जोशी एवं बेड़ियाव टोल प्लाजा अंतर्गत बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा सीपीआर व हेलमेट सीट बेल्ट संबंधी जानकारी देकर आमजनों को किया जागरूक

खास खबर

टीठिया जोशी एवं बेड़ियाव टोल प्लाजा अंतर्गत बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा सीपीआर व हेलमेट सीट बेल्ट संबंधी जानकारी देकर आमजनों को किया जागरूक
खंडवा, 10 नवंबर 2025
दिनांक 10.11.2025 को जिले में हुई दुर्घटनाओं की समीक्षा करते हुये एवं दुर्घटनाओ की रोकथाम हेतु टीठिया जोशी एवं बेड़ियाव टोल अंतर्गत सीपीआर व हेलमेट सीट बेल्ट संबंधी जानकारी दी गई| पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारनेकर के कुशल मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री अनिल कुमार राय, थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक देवेंद्र सिंह परिहार एवं सउनि गजेन्द्र द्वारा दुर्घटना होने पर सीपीआर देने व वाहन दुर्घटना से बचने के लिए हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग करने पर जानकारी दी गई| एक व्यापक सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षक जागरूकता अभियान चलाया।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य न केवल दुर्घटनाओं की रोकथाम करना है, बल्कि दुर्घटना की स्थिति में आस-पास मौजूद लोगों को प्राथमिक जीवन रक्षक सहायता प्रदान करने के लिए प्रशिक्षित करना भी है। एसडीआरएफ के प्रशिक्षित कर्मियों द्वारा दुर्घटना में घायल व्यक्ति की जान बचाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया – कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। टोल कर्मचारियों, स्थानीय ड्राइवरों और राहगीरों को बताया गया कि श्वसन और हृदय गति रुकने पर सीपीआर कैसे दिया जाता है, जो अक्सर आपातकालीन चिकित्सा सहायता पहुंचने से पहले जीवन-रक्षा में निर्णायक भूमिका निभाता है।
हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग पर उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री अनिल कुमार राय, थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक देवेंद्र सिंह परिहार, एवं सउनि गजेन्द्र द्वारा दुर्घटनाओं की समीक्षा कर कुल वर्ष 2025 मे कुल 628 दुर्घटना के आधार पर यह स्पष्ट किया गया कि हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग न करने के कारण ही अधिकांश गंभीर चोटें और मृत्यु होती हैं।
दोपहिया वाहन चालकों को प्रमाणित हेलमेट (ISI मार्क) पहनने की आवश्यकता समझाई गई। सीट बेल्ट: चार पहिया वाहनों में आगे और पीछे दोनों सीटों पर सीट बेल्ट बांधने के महत्व पर विशेष बल दिया गया।
इसका उद्देश्य प्रत्येक यात्री और स्थानीय नागरिक सड़क सुरक्षा के प्रति सजग हो और आपात स्थिति में प्राथमिक सहायता प्रदान करने में सक्षम बने। इस पहल से स्थानीय लोगों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता करना मुख्य उद्देश्य है| पुलिस विभाग जनता से अपील करता है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!