नापतौल विभाग के लायसंसियो ने किया विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 में संशोधन का विरोध
खण्डवा//नापतौल उपकरण व्यापारी समिति मध्यप्रदेश के तत्वावधान में एक सम्मलेन का आयोजन 9 नवम्बर को इंदौर में किया गया जिसमे मध्यप्रदेश के सभी तौल उपकरण निर्माता,विक्रेता, सुधारक व उपभोक्ता संरक्षण से जुड़े लोग शामिल हुए I सम्मलेन में पूरे प्रदेश के सैकड़ो लोगों ने एक स्वर में कहा कि जन विश्वास संशोधन विधेयक 2025 के माध्यम से 16 केन्द्रीय अधिनियम में संशोधन हो रहा है उनका हम सभी स्वागत करते है लेकिन 16 अधिनियम में से एक विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 के संशोधन उपभोक्ता हित में नहीं है कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री सत्येन्द्र सचान ने अधिनियम में हो रहे बदलाव की जानकारी देते हुए बताया कि अमानक तौल उपकरण बनाने वाले , बेचने वाले और उपयोग करने वाले अपराधियों को सिर्फ सुधार नोटिस देकर छोड़ देना न्याय नहीं होगा क्योंकि उसके इस कृत्य का अधिकारी के संज्ञान में आने से पूर्व कई उपभोक्ताओं के साथ छल व धोखाधड़ी हो चुकी होगी उपभोक्ताओं के साथ अन्याय करने वालो को पुराने कानून में सजा थी उस सजा को और अधिक कठोर करने की आवश्यता थी लेकिन सजा को ख़त्म किया जा रहा है समिति के सचिव श्री प्रमोद जैन ने तौल उपकरण के माडल अप्रूवल प्रमाण पत्र की वैद्यता अवधि तय करने के प्रस्ताव का विरोध किया उन्होंने बताया कि पुराने मॉडल की वैद्यता समाप्त करना न्याय संगत नहीं है बहुत से व्यापारियों के लिए वह मॉडल आज भी उपयोगी है, सब्जी, फल, खुरदरा व्यापारी एवं कृषि उपज इत्यादि के लिए प्रचलित मॉडल उपयुक्त है। इस तरह के व्यापारियों को उन्नत तकनीकी का उपकरण जोकि महंगा हो जायेगा , खरीदने के लिए मजबूर करना उचित नहीं होगा है , सभी अपनी आवश्यकता के अनुरूप मॉडल क्रय करते हैं।
समिति के अध्यक्ष श्री हरीश शर्मा ने बताया कि समूचे विश्व में नापतौल उपकरण का निर्माण ,विक्रय व मरम्मत का कार्य सरकार के नियंत्रण में होता है क्योंकि यह सीधे उपभोक्ता से जुड़े हुए मामले है अतः लायसन्स प्रणाली ख़त्म करने से सरकार का नियंत्रण भी ख़त्म हो जायेगा , प्रशासनिक अधिकारिओ को लायसन्स व्यवस्था को बनाये रखना चाहिए कार्यक्रम का संचालन श्री संजय काग व आभार श्री संजय उपाध्याय ने माना I
इस कार्यक्रम में खंडवा संभाग प्रभारी श्री रक्षा कुमार माहेश्वरी भी उपस्थित हुए उन्होंने बताया कि हर जिले का लायसन्सी केन्द्रीय मंत्री व सेलेक्ट कमेटी को पत्र लिखकर आग्रह करेगा कि विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 में संशोधन की समीक्षा की जाय और
तौलउपकरण व्यापारी व उपभोक्ताओ के हितों से कोई समझौता न किया जाय खंडवा संभाग से रूपांशु जैन, मनीष सुमन, हरि पटेल,नीलेंद्र महेश्वरी बुरहानपुर जिले से पियूष श्रॉफ, कलीम बैग, राजेंद्र भावसारनितिन पालीवाल बड़वानी जिले से खुजेमा,नरेंद्र राजपूत, पुष्पेंद्र सिंह चौहान, बुराहुद्दीन, खरगोन जिले से नितिन कुलकर्णी मनीष भावसार प्रवीण जी शर्मा रविंद्र जैन उदय पवार सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे I
2,586 2 minutes read











