
बालाजी पुरम में कॉलोनी वासियों की मांग पर हो रहा महादेव मंदिर का निर्माण।
बालाजी ग्रुप द्वारा अपनी प्रत्येक कॉलोनी में बनाए जा रहे हैं मंदिर।
देश की सबसे बड़ी बालाजी भगवान की प्रतिमा हो रही है छैगांव माखन में स्थापित।
खंडवा।। शहर की बेहतरीन और ‘राजशाही’ थीम पर आधारित कॉलोनी बालाजी पुरम को एक और धार्मिक सौगात मिलने जा रही है। कॉलोनी के निवासियों की प्रबल मांग पर, बालाजी ग्रुप ने परिसर के भीतर ही एक भव्य महादेव मंदिर के निर्माण का बीड़ा उठाया है। समाजसेवी सुनीलजैन ने बताया कि खंडवा में स्थित बालाजी पुरम, अपनी शानदार वास्तुकला और आधुनिक सुविधाओं के कारण पहले से ही शहर में एक विशेष पहचान रखती है। इस कॉलोनी को विशेष रूप से राजशाही या शाही पैटर्न पर डिज़ाइन किया गया है, जहाँ हरियाली, अंडरग्राउंड लाइटिंग और बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर निवासियों को एक आलीशान जीवनशैली प्रदान करता है।
बालाजी ग्रुप के संस्थापक और समाजसेवी कालोनाइजर रितेश गोयल ने बताया कि कॉलोनी वासियों की ओर से लंबे समय से एक शिव मंदिर की मांग की जा रही थी। निवासियों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए, बालाजी ग्रुप ने बालाजी पुरम परिसर के भीतर ही एक सुंदर महादेव मंदिर के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है।यह मंदिर न केवल कॉलोनी के निवासियों के लिए आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि बालाजी पुरम की राजशाही थीम में ‘चार चाँद’ भी लगा देगा। मंदिर का डिज़ाइन और वास्तुकला भी कॉलोनी के भव्य स्वरूप से मेल खाती होगी, जिससे यह पूरा परिसर एक अनुपम धार्मिक और दर्शनीय स्थल बन जाएगा।समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि बालाजी ग्रुप के संयोजक समाजसेवी रितेश गोयल द्वारा शहर के साथ ही खंडवा जिले को आधुनिक कालोनीयो की सौगात दी जा रही है जो बड़े शहरो की तर्ज पर स्थापित हो रही है। प्रत्येक कॉलोनी में सभी व्यवस्थाओं के साथ मंदिर का निर्माण यह किया गया है। उल्लेखनीय है कि बालाजी ग्रुप के रितेश गोयल द्वारा छैगांव माखन बालाजी कॉलोनी में देश की सबसे बड़ी तिरुपति बालाजी भगवान की आकर्षक प्रतिमा स्थापित होने जा रही है। जिसका कार्य अंतिम चरण में है। बालाजीपुरम कॉलोनी वासियों ने बालाजी ग्रुप के द्वारा निर्मित शिव मंदिर की इस पहल का हृदय से स्वागत किया है और मंदिर के जल्द निर्माण को लेकर उनमें उत्साह का माहौल है।









