29 वां जिला स्तरीय युवा उत्सव का कार्यक्रम 11 नवंबर को गौरीकुंज सभागृह में।
खंडवा।। युवा उत्सव का कार्यक्रम 11 नवंबर को मध्य प्रदेश शासन के निर्देश अनुसार इस वर्ष भी जिला खेल और युवा कल्याण विभाग खंडवा के द्वारा 29 वा जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 का आयोजन 11 नवंबर को गौरीकुंज सभागृह में खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा किया जा रहा है। समाजसेवी सुनील जैन एवं जिला खेल अधिकारी रूप सिंह कलेश ने बताया कि जिसमें 15 से 29 वर्ष के युवक एवं युवती भाग ले सकते हैं जिसमें 7 विधाओं में समूह लोक नृत्य, समूह लोकगीत, भाषण, कहानी लेखन ,कविता लेखन, पेंटिंग, और विज्ञान मेला सम्मिलित है जो भी प्रतिभागी भाग लेना चाहते हैं अपने फोटोग्राफ और जन्म का प्रमाण पत्र आधार कार्ड बैंक पासबुक की छाया प्रति के साथ प्रातः 10:00 बजे आयोजन स्थल पर उपस्थित हो सकते है। इन विधाओं में चयनित होने के पश्चात आगामी 13 नवंबर को संभाग प्रतियोगिताओं के लिए चयन किया जाएगा इस प्रतियोगिता में खंडवा जिले के विद्यार्थियों से अनुरोध किया जाता है कि इस संस्कृतिक महाकुंभ में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को संपन्न बनाएं।












