ताज़ा ख़बरें

25 साल के जीवन में देश-समाज को दिशा दे गए भगवान बिरसा मुंडा।

24 जिलों की 47 विधानसभाओं से गुजरेगी जनजातिय गौरव यात्रा।

25 साल के जीवन में देश-समाज को दिशा दे गए भगवान बिरसा मुंडा।

24 जिलों की 47 विधानसभाओं से गुजरेगी जनजातिय गौरव यात्रा।

जनजातिय गौरव दिवस पर होगा आदिवासी प्रतिभाओं का सम्मान, ,,मंत्री विजय शाह,,

खंडवा।। भगवान बिरसा मुंडा के 150 में जन्म दिवस पर होने वाले आयोजन लेकर भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही है 11 नवंबर से 15 नवंबर तक आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के 24 जिलों की 47 जनजाति बहुल विधानसभाओं से जनजाति गौरव यात्राएं निकलेगी जिसमें खंडवा भी शामिल है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि यह यात्राएं चार दिनों तक चलेंगी इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम के तहत जनजाति व्यक्तियों का सम्मान देवस्थानों की सफाई संरक्षण एवं दीप उत्सव किया जाएगा। यात्रा के दौरान चौपाल पर आयोजन भी होंगें। चार दिवसीय कार्यक्रमों को लेकर प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को एक किसान परिवार में हुआ था भगवान बिरसा मुंडा सिर्फ 25 साल जीवित रहे, लेकिन इतनी कम आयु में उन्होंने देश और समाज को नई दिशा दी। उन्होंने आदिवासी समाज के सुधार के लिए शराबबंदी, चोरी न करने और झूठ से दूर रहने जैसे अनेक नियम बनाए। उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान को सम्मान देते हुए आदिवासी समाज के लोग उन्हें ‘धरती आबा’ यानी धरती के भगवान या पिता के रूप में पूजते हैं।

*हर क्षेत्र की जनजातीय प्रतिभाओं का करेंगे सम्मान- मंत्री विजय शाह*

मध्यप्रदेश सरकार के जनजातीय कार्य मंत्री श्री विजय शाह ने पत्रकार-वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि जनजातीय गौरव दिवस के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने एक विस्तृत कार्य योजना बनाई है, जिनमें पार्टी कार्यकर्ता, जनजातीय समाज के लोग तथा अन्य समाजों के लोग भी सहभागिता करेंगे। उन्होंने बताया कि जनजातीय गौरव दिवस के समापन पर जबलपुर में बड़ा कार्यक्रम होगा, जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भी जुड़ेंगे। उन्होंने बताया कि जनजातीय गौरव दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों की जनजातीय प्रतिभाओं को सम्मानित किए जाने की योजना है। हमने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आग्रह किया है कि वर्ल्ड कप विजेता महिला क्रिकेट टीम में शामिल मध्यप्रदेश की खिलाड़ी क्रांति गौड़ को प्रदेश सरकार द्वारा दी जाने वाली 1 करोड़ रुपये की सम्मान राशि भी इस कार्यक्रम में दी जाए। इसके अलावा हम उन छात्रों से भी इस समारोह में शामिल होने का आग्रह कर रहे हैं, जो मध्यप्रदेश सरकार की योजना के अंतर्गत विदेशों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। सरकार उन्हें भारत आने-जाने का किराया भी देगी। इसके अलावा गायन, वादन, अभिनय आदि क्षेत्रों की प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि भोपाल में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मध्य प्रदेश शासन के मंत्री विजय शाह, प्रदेश महामंत्री, राहुल कोठारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम एवं प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश केसवानी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!