मोतियाबिंद के 27 मरीजों को निःशुल्क सर्जरी के लिए इंदौर भेजा
—
खण्डवा//राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को विकासखण्ड पुनासा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पुनासा में निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर लगाकर मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि शिविर में मरीजों की आंखों की जाँच के बाद मोतियाबिंद सर्जरी के लिए कुल 27 मरीज चयनित कर उन्हें निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चौइथराम नेत्रालय इन्दौर भेज दिया गया है। सर्जरी के लिए चयनित मरीजों को आवश्यक दवाइयां व चश्मा भी प्रदान किया जायेगा।









