
*सिन्धी कॉलोनी झूलेलाल मंदिर पर एकत्रित होकर खंडवा के सर्व सिंधी समाज ने मुख्यमंत्री के नाम स्थानीय जनप्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन*
*उन्मादी अमित बघेल की गिरफ्तारी नहीं हुई तो व्यापक चरण बद्ध आंदोलन करेगा सिन्धी समाज*
खंडवा।सिन्धी कॉलोनी स्थित श्री झूलेलाल मंदिर के बाहर एकत्रित होकर सर्व सिन्धी हिन्दू समाज ने एक बार फिर आक्रोश का प्रदर्शन किया।सिंधी समाज से बड़ी संख्या में वरिष्ठ जन,युवा, मातृशक्ति एवं बच्चे भी एकत्रित हुए।
कार्यक्रम संयोजक संजय सभनानी,जैकी रेवतानी,विक्रम सहजवानी,बलराम गिदवानी,नीरज फतवानी और राहुल परचानी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में विगत दिनों सिंधी समाज एवं समाज के इष्टदेव पर छत्तीसगढ़ के एक नेता अमित बघेल द्वारा की गई अभद्र टिप्पणियों से आक्रोशित समाज निरंतर पूरे देश में धरना एवं प्रदर्शन कर रहा है।खंडवा में भी सर्व सिंधी समाज ने प्रथम कड़ी में सोमवार को समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम खंडवा कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन दिया था।बुधवार को गुस्साए युवाओं ने अमित बघेल के पोस्टर भी चस्पा किए थे, वहीं तृतीय कड़ी में विगत रात्रि उग्र प्रदर्शन करते हुए समाज द्वारा आक्रोश प्रदर्शन में उपस्थित शहर के स्थानीय जनप्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के नाम ज्ञापन सौंपकर तत्काल कठोर कार्यवाही की मांग की।
आक्रोशित मातृशक्ति ने बघेल के पुतले पर जूते मार कर और चेहरे पर कालिख पोत कर अपना विरोध दर्ज कराया।
*जनप्रतिनिधि,समाज के वरिष्ठ,युवा और मातृशक्ति रहे उपस्थित*
सिंधी समाज के प्रवक्ता कमल नागपाल ने बताया कि इस विरोध कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे,तपन डोंगरे,धर्मेंद्र बजाज,सेवादास पटेल,सुनील आर्य,कुंदन मालवीया,रचना तिवारी,महादेव गढ़ संरक्षक अशोक पालीवाल, अनिमेष जोशी,प्रदीप यादव,भारत पटेल आदि अतिथियों ने उपस्थित रहकर अपना नैतिक समर्थन दिया।वहीं सिंधी समाज के प्रभारी अध्यक्ष मोहन दीवान,अनिल आरतानी,मुकेश चंचलानी,घनश्याम वाधवा,किशोर लालवानी,कमल नागपाल,राम वासवानी,मनोहर संतवाणी,मनोज गेलानी,राजेश परचानी,संजय सबनानी,जैकी रेवतानी,बलराम गिदवानी,राहुल परचानी,हरु आसवानी,हरीश मुरझानी,विजय मंगवानी,
प्रदीप कोटवानी,नरेश लालवानी,मनीष मलानी,सागर आरतानी,अनिल सभनानी,नीरज फतवानी,काली सहजवानी,
अमित वेदानी,सोनू लालवानी,
पवन गोस्वामी,रवि खटवानी,
बबलू राजानी,साहिल मंगवानी विशाल बसंतानी,गोपाल गिदवानी, कैलाश चंचलानी विजय पारवानी,किशोर चंदवानी,मेघराज चंदवानी, मुरली दौड़ानी, अनिल सहजवानी,दयाराम नेबनानी मनीष लालवानी,सुनील चंदवानी किशन विधानी आदि और मातृशक्ति से सोना वासवानी,कोमल होतवानी,अनुष्का वेदानी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित हुई।ज्ञापन का वाचन सागर आरतानी ने किया।संचालन संजय सभनानी ने किया और आभार जैकी रेवतानी ने व्यक्त किया।









