
रिपोर्टर= भव्य जैन
झाबुआ, 06 नवम्बर 2025। भारत सरकार द्वारा राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 7 नवम्बर 2025 से 7 नवम्बर 2026 तक देशभर में वर्षभर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यह निर्णय स्वतंत्रता संग्राम में इस गीत की भूमिका और इसकी स्थायी सांस्कृतिक विरासत के महत्व को रेखांकित करता है।
वर्षभर आयोजित होने वाले समारोह चार चरणों में सम्पन्न होंगे प्रथम चरण : 7 से 14 नवम्बर 2025 (शुभारंभ), द्वितीय चरण : 19 से 26 जनवरी 2026 (गणतंत्र दिवस), तृतीय चरण : 7 से 15 अगस्त 2026 (हर घर तिरंगा अभियान के साथ), चतुर्थ चरण : 1 से 7 नवम्बर 2026 (समापन सप्ताह)।
म.प्र. शासन, सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुसार, राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में भी आयोजन किए जाएंगे।
जिला मुख्यालय झाबुआ में महिला एवं बल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया की अध्यक्षता में 7 नवम्बर 2025 को प्रातः 09:30 बजे कलेक्टर कार्यालय परिसर स्थित लाड़ली लक्ष्मी उद्यान में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया जाएगा।
इसके उपरांत नई दिल्ली से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा जाएगा। इसी प्रकार सभी तहसील एवं विकासखण्ड मुख्यालयों में भी वंदे मातरम् का संपूर्ण गायन सुनिश्चित किया जाएगा।












