ताज़ा ख़बरें

*योगाचार्य स्वर्गीय लक्ष्मी नारायण जी गुप्त गुरुजी की 103 वीं जन्म जयंती तिथि अनुसार गुरुवार*

*आदर्श योग संस्कार लायन्स क्लब व योग समिति द्वारा होंगे विभिन आयोजन*

*योगाचार्य स्वर्गीय लक्ष्मी नारायण जी गुप्त गुरुजी की 103 वीं जन्म जयंती तिथि अनुसार गुरुवार*
*आदर्श योग संस्कार लायन्स क्लब व योग समिति द्वारा होंगे विभिन आयोजन*
खण्डवा। शहर की तीन पीढियां को योग एवं संस्कार की शिक्षा प्रदान करने वाले आदर्श योग एवं संस्कार प्रतिष्ठान के संस्थापक जिन्होंने अपनी 92 वर्ष की आयु तक नियमित योग कर सिखाने वाले योगाचार्य स्व श्री लक्ष्मीनारायण गुप्त गुरुजी की 103 वी जन्म जयन्ति 6 नवम्बर गुरुवार को मनाई जा रही हैं। मीडिया प्रभारी गणेश भावसार ने बताया कि आदर्श योग एवं संस्कार प्रतिष्ठान,लायन्स क्लब ,जिला योग समिति,पतंजलि व योग के क्षेत्र में कार्यरत संस्थाओं व समाजसेवी जनों द्वारा गुरुजी की पुण्यतिथि पर आदर्श योग संस्कार प्रतिष्ठान व जिला योग समिति अध्यक्ष डॉ दिलीप जैन, सचिव व जिला योग समिति के कोषाध्यक्ष नारायण बाहेती, आदर्श योग के कोषाध्यक्ष व वरिष्ठ समाजसेवी दामोदर गर्ग ,कोषाध्यक्ष जिला योग समिति उपाध्यक्ष व पतंजलि की प्रशिक्षक एवं लायन्स क्लब खण्डवा की अध्यक्ष आशा उपाध्याय ,सचिव ओमप्रकाश अग्रवाल,कोषाध्यक्ष पवन लाड़ के नेतृत्व में तिथि अनुसार मार्गशीष प्रतिपदा गुरुवार को गुरुजी की स्मृति में प्रातः 7 बजे टैगोर पार्क में द्वारका शर्मा जी के मार्गदर्शन में श्रद्धांजलि होगी। 7 30 बजे तुलसी उद्यान में योग क्रिया की जावेगी पश्चात योग चर्चा व गुरुजी को श्रद्धांजलि अर्पित की जावेगी।दोपहर 1 बजे लायन्स भोजन सेवा केंद्र जिला चिकित्सालय परिसर में मरीजो व परिजनों को भोजन कराया जाएगा। शाम 5 बजे गणेश गौशाला में दामोदर जी गर्ग के सहयोग से गायों को चापड़ व खाद्य सामग्री खिलाई जाएगी। सभी योग से जुड़े सदस्यों व लायन लियो साथियों से समय से सभी कार्यक्रमो में पधारने का सादर अनुरोध है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!