ताज़ा ख़बरें

विकास की सौगात में मिले मगरमच्छ आम जनता के साथ है शिवसेना

खास खबर

विकास की सौगात में मिले मगरमच्छ
आम जनता के साथ है शिवसेना
खंडवा। जिले में लगातार धरना, आंदोलन ,आक्रोश सड़कों पर देखा जा रहा है । अब सत्ता पक्ष भी क्रैशर संचालकों के साथ सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं।
उक्त टिप्पणी करते हुए शिवसेना प्रमुख गणेश भावसार ने कहा कि राजनीतिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यशैली के चलते आम जनता परेशान है। खंडवा मूदी मार्ग गड्डो के चलते मौत बांट रहा है । तो इसी तरह डुलाहर खंडवा मार्ग भी है। इन दोनों मार्ग की जनता सड़कों पर आकर आक्रोश जता चुकी है। स्मार्ट मीटर के अधिक बिल से आम जनता मैं आक्रोश है। खंडवा शहर की बात करें तो यहां पर अवैध आहते खुलेआम संचालित किए जा रहे है। ग्रामीण क्षेत्रों में चाय, पान की दुकानों से लेकर किराने की दुकानों से शराब बिक्री का कार्य खुलेआम किया जा रहा है। तीन पुलिया और ब्रिज कब बनेगा उसकी तारीख तय नहीं है। जिले का किसान सड़कों पर आकर आक्रोश जता रहा है लेकिन जनप्रतिनिधि खामोश है। श्री भावसार ने आगे कहां की बिन मांगे इंदिरा सागर में मगरमच्छ छोड़ दिए गए। इंदिरा सागर के बैक वॉटर में ग्रामीण क्षेत्र के कई गांव तो आते ही है साथ ही संत सिंगाजी धाम, हनुमंतिया जहां पर जल महोत्सव होता है वहां भी है। इन क्षेत्रों में कभी भी मगरमच्छ देखे जा सकते हैं। इसलिए नर्मदा के बैकवॉटर से दूरी बनाना जरूरी है। श्री भावसार में आगे कहा कि विकास के नाम पर वोट लेने वाले जनप्रतिनिधि आम जनता की समस्याओं पर ध्यान ही नहीं दे रहे हैं । यही वजह है कि आम जनता की जन समस्याओं को लेकर शिवसेना कार्य कर रही है और आने वाले चुनाव में जनता के मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!