ताज़ा ख़बरें

हरदोई – एसपी अशोक कुमार मीणा थानों का कर रहे रियल्टी लापरवाह थानेदारों पर होगी लापरवाही,, चेक

साफ सुथरी छवि वाले ही बनेंगे थानेदार

एसपी अशोक मीणा थानों का कर रहे रियलिटी चेक, लापरवाह थानेदारों पर होगी कार्रवाई, साफ सुथरी छवि वाले ही बनेंगे थानेदार

 

#हरदोई जिले में एसपी रहे नीरज जादौन ने अपराधी या फिर पुलिस जिसने भी अपराध या लापरवाही की, उसके ऊपर कड़ी कार्रवाई की, अपराधी सलाखों के पीछे पहुंचा तो लापरवाही पर थानेदार निलंबित हुए, एसपी नीरज जादौन ने शिथिलता बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर नकेल कसने का काम किया था जिसके कारण पुलिस महकमे में उनके ट्रांसफर के बाद थोड़ी सी खुशी महसूस की गई थी लेकिन यह खुशी ज्यादा दिन ना टिक सकी और उन्हीं की तरह कार्य करने के लिए जाने जाने वाले एसपी अशोक मीणा को हरदोई एसपी का चार्ज मिल गया, अभी कुछ ही दिन ही हुए है लेकिन एसपी थानों का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं और लापरवाह थानेदारों की खबर भी ले रहे हैं।

सूत्रों की माने तो एसपी अशोक मीणा शीथिलता बरतने वाले थानेदारों पर जल्द ही कार्रवाई कर सकते हैं और अच्छा प्रदर्शन करने वाले थानेदारों की पीठ थपथपा सकते हैं, एसपी अशोक मीणा का रियलिटी चेक लगातार जारी है और वह थाने में अचानक पहुंचकर निरीक्षण कर थानेदारों की कार्यप्रणाली की खबर ले रहे हैं, 

सूत्र बताते हैं कि पुलिस महकमे में जल्द ही बड़े स्तर पर तबादलों की सूची जारी हो सकती है जिसमें थानेदारों के बड़ी संख्या में तबादले होने की सम्भावना है, लापरवाह थानेदारों पर एसपी अशोक कुमार मीणा द्वारा कार्रवाई की जा सकती है तो वहीं अच्छा प्रदर्शन वालो को थाने का चार्ज दिया जा सकता है, 

सीएम योगी की मंशा है कि ऐसे थानेदारों को चार्ज ना मिले जिन पर कोई आरोप हो या फिर वह अपने काम के प्रति लापरवाह हो इसलिए ही शायद एसपी अशोक मीणा थानेदारों की नब्ज टटोल रहे है।

एसपी अशोक मीणा ने साफ संकेत दे दिए हैं कि लापरवाह अफसर को बक्सा नहीं जाएगा और जो भी सही थानेदारी चलाएगा केवल उसको ही चार्ज मिलेगा…

 #hardoi_city #hardoinews #hardoi #HardoiPolice

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!