ताज़ा ख़बरें

सड़क हादसे में साले की मौत बहनोई घायल

हरदोई सीतापुर मार्ग पर बेनीगंज कोतवालीछेत्र के बांदा पुलिया की घटना

सड़क हादसे में साले की मौत, बहनोई घायल

हरदोई। मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम चकढकिया के मजरा करौंदी निवासी प्रदीप (25) पंजाब में मजदूरी करते थे। एक माह पहले ही वह गांव आए थे। टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम भड़ायल के मजरा रूसी पुरवा में उनकी ससुराल है। प्रदीप के पिता मुन्नालाल, बुधवार की सुबह पिहानी कोतवाली क्षेत्र के लीला पुरवा निवासी प्रदीप के बहनोई तेजपाल (35) आए थे। कुछ देर बाद प्रदीप बाइक से तेजपाल को लेकर अपनी ससुराल चले गए। देर शाम दोनों बाइक से वापस करौंदी गांव वापस जा रहे थे। बिना हेलमेट लगाए बाइक प्रदीप चला रहे थे। इस दौरान देर शाम हरदोई सीतापुर मार्ग पर बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के बांदा पुलिया के पास उनकी बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई जिसमें प्रदीप को गंभीर चोटें आईं। तेजपाल को मामूली चोटें आईं। प्रदीप को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां उन्हें भर्ती कर लिया गया। कुछ देर बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक की गर्भवती पत्नी रूबी शव देखकर बदहवास हो गई। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि हादसा दूसरे थाना क्षेत्र में हुआ है। शव का पंचनामा भरवाया गया है।

Report – विवेक कुमार गुप्ता

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!