ताज़ा ख़बरें

जिले में घटित दुर्घटनाओं में दुर्घटना स्थल से अस्पताल तक पहुंचाने वाले राहवीर को 25 हजार रूपये इनाम से पुरस्कृत किए जाने के संबंध में ली गई बैठक

खास खबर

जिले में घटित दुर्घटनाओं में दुर्घटना स्थल से अस्पताल तक पहुंचाने वाले राहवीर को 25 हजार रूपये इनाम से पुरस्कृत किए जाने के संबंध में ली गई बैठक

खंडवा, 18 अक्टूबर 2025
दिनांक 18.10.2025 को जिला अस्पताल में पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अनिल कुमार राय एवं सिविल सर्जन श्री अनिरुद्ध कौशल एवं समस्त डॉक्टर स्टाफ ने बैठक में भाग लिया। बैठक में राहवीर योजना 2025 के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई। इसमें राहवीर प्रकरणों अर्थात हादसों में मदद करने वालों के योगदान की सराहना और उन्हें प्रोत्साहित करने के प्रावधान पर विशेष ज़ोर दिया गया।बैठक में यह निर्णय लिया गया कि राहवीरों को राहवीर योजना के तहत 25,000 रुपये तक का पुरस्कार दिया जाएगा ताकि वे और अधिक सक्रिय होकर जन सुरक्षा में योगदान दे सकें। इसके साथ ही दुर्घटना पीड़ितों को तत्काल और बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने पर भी चर्चा हुई। यह पहल दुर्घटना नियंत्रण में एक महत्वपूर्ण और प्रभावी कदम साबित होगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!