
लायंस क्लब खंडवा ओजस द्वारा 11 दिवसीय कृतज्ञता एवं मानसिक स्वास्थ्य अभियान सम्पन्न। 
खंडवा, लायंस क्लब खंडवा ओजस द्वारा लायंस क्लब इंटरनेशनल के अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट
मानसिक स्वास्थ्य एवं वेलबीइंग के अंतर्गत 11 दिवसीय “ग्रैटिट्यूड चैलेंज” एवं थैरेपी सत्र का आयोजन आयोजित हुआ। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम का नेतृत्व लायन संजना खत्री माइक्रो कैबिनेट एवं रीजन कोऑर्डिनेटर तथा लायन डॉ. इंदरदीप कौर माइक्रो कैबिनेट एवं कोषाध्यक्ष ने किया। डॉक्टर इंद्रदीप कौर ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य पर यह जागरूकता एवं थेरेपी अभियान शहर के कई स्कूलों, कॉलेजों एवं ऑनलाइन माध्यमों से चलाया गया, जिसमें शिक्षकों, विद्यार्थियों व स्टाफ ने भाग लिया।
डॉ. इंदरदीप कौर ने मानव मस्तिष्क की कार्यप्रणाली और उस पर भावनात्मक पैटर्न के प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए एनएलपी व साउंड थेरेपी के माध्यम से नकारात्मक भावनाओं को दूर करने और सकारात्मक सोच विकसित करने पर बल दिया।11 दिवसीय इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने कृतज्ञता डायरी के माध्यम से जीवन के विभिन्न पहलुओं माता-पिता, स्वयं, स्वास्थ्य, संबंध, प्रकृति, चुनौतियाँ, सुविधाएँ, धन, विचार और भावनाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। समापन अवसर पर पीडीजी लायन डॉ. साधना सोडानी, डॉ. राजेंद्र कुमार सोडानी, लायन सिद्धार्थ बंसल, लायन डॉ. मुरली अरोड़ा, लायन राजीव मालवीय, लायन प्रेरणा दुबे, लायन रजनी शर्मा, लायन लिट्टी मैथ्यू, लायन दीपाली खोटी सहित अनेक गणमान्य लायंस सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु लायन संजना खत्री एवं लायन डॉ. इंदरदीप कौर को विशेष सराहना प्राप्त हुई।












