ताज़ा ख़बरें

नगरीय प्रशासन आयुक्त श्री भोंडवे ने ओंकारेश्वर में सिंहस्थ-2028 के प्रस्तावित कार्यों का निरीक्षण किया

खास खबर

नगरीय प्रशासन आयुक्त श्री भोंडवे ने ओंकारेश्वर में सिंहस्थ-2028 के प्रस्तावित कार्यों का निरीक्षण किया

खण्डवा//नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के #आयुक्त श्री संकेत भोंडवे ने शुक्रवार को ओंकारेश्वर में #सिंहस्थ_2028 को ध्यान में रखते हुए स्वीकृत कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को सिंहस्थ-2028 के लिए ओंकारेश्वर में प्रस्तावित व स्वीकृत विभिन्न निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय, अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा, एसडीएम पुनासा श्री पंकज वर्मा तथा सहायक कलेक्टर डॉ. श्री कृष्णा सुशिर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
नगरीय प्रशासन आयुक्त श्री भोंडवे ने इस दौरान कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के साथ नर्मदा तट के विभिन्न घाटों पर जाकर श्रृद्धालुओं की सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए रेलिंग लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही घाटों पर लाइटिंग व्यवस्था, पब्लिक अनाउंसिंग सिस्टम तथा सायरन सिस्टम स्थापित करने के लिए भी कहा। आयुक्त श्री भोंडवे ने निरीक्षण के दौरान नर्मदा तट पर कंट्रोल रूम और वॉच टावर बनाने की भी आवश्यकता बताई। उन्होंने नगर परिषद ओंकारेश्वर के कचरा संग्रहण स्थल तथा कचरा पृथक्करण इकाई और मल्टी रिकवरी फैसिलिटी की व्यवस्थाएं देखीं, और मुख्य नगर पालिका अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!