ताज़ा ख़बरें

जिले मे अवैध शराब प्रकरण मे 06 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही

खास खबर

जिले मे अवैध शराब प्रकरण मे 06 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 23 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
31 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 09 अक्टूबर 2025
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी के मार्गदर्शन मे दिनांक 08.10.25 को कुल 10 गिरफ़्तारी, 01 स्थाई, 25 जमानती वारंट, 87 समन जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 08.10.25 को अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरुद्ध थाना मोघट रोड के आरोपी नंदराम पिता भाईराम उम्र 50 साल निवासी देवलामाफी के कब्जे से 19 क्वाटर देशी प्लेन शराब की अवैध शराब कीमती करीबन 1710/- रुपये की जप्त की गई। थाना पिपलोद के आरोपी बिहारी पिता प्रताप तडवी भील उम्र 42 साल निवासी ग्राम सालीढाना के कब्जे से 10 लीटर कच्ची हाथ भट्टी की महुआ शराब कीमती 1000/-रुपये की जप्त की गई। आरोपी दीपक पिता सुंदरलाल जायसवाल जाति कलाल उम्र 50 साल निवासी ग्राम बरार के कब्जे से 06 लीटर कच्ची हाथ भट्टी की महुआ शराब कीमती 600 रूपये की जप्त की गई। आरोपी हरि पिता धनजी जाति भील उम्र 56 साल निवासी ग्राम बलवाडा के कब्जे से 06 लीटर कच्ची हाथ भट्टी की महुआ शराब कीमती 600 रूपये की जप्त की गई। थाना धनगांव के आरोपी गोपाल पिता कचरिया भील उम्र 50 साल निवासी कालमुखी के कब्जे से 10 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब कीमती 1000/-रुपये की जप्त की गई| थाना खालवा के आरोपी नितेश पिता रुपसिंह जाति बंजारा उम्र 32 साल निवासी ग्राम नांदिया के कब्जे से देशी प्लेन मदिरा शराब कीमती 1350/-रुपये की जप्त की गई। उक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 08.10.25 को जिला खंडवा मे समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट ना लगाने वाले तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 23 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 18600/-रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 08.10.25 को त्योहारों के मद्देनजर कुल 31 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 24 प्रकरणों मे 28 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 01 प्रकरण मे 03 अनावेदक के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 18 अनावेदक के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!