
लायंस क्लब अतुल्य ने शरद पूर्णिमा पर मानसिक स्वास्थ्य एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम और मेंटल हेल्थ अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया।
खंडवा।। लायंस इंटरनेशनल प्रेसिडेंट डॉ. ए.पी. सिंह के मार्गदर्शन में, लायंस इंटरनेशनल 3233 G-1 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अनिल खंडेलवाल, सेवा सप्ताह संयोजक लायन राजेंद्र सोडाणी और रीजन चेयरपर्सन लायन राजीव मालवीय के निर्देशन में, लायंस क्लब अतुल्य ने पीड़ित मानव सेवा के उद्देश्य से 2 अक्टूबर से निरंतर विभिन्न सेवा गतिविधियाँ संचालित की हैं। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया इसी श्रृंखला में शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर मानसिक स्वास्थ्य एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन ओशो हाउस, वृंदावन विहार कॉलोनी स्थित समर्थ गुरु सिद्धार्थ औलिया ध्यान सेवा केंद्र में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने ध्यान, योग, भजन और आध्यात्मिक गीतों के माध्यम से मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन का अनुभव किया। मुख्य अतिथि लायंस इंटरनेशनल की लियो डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन हर्षा शर्मा रहीं, जबकि कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक स्वामी आनंद देव ने किया।भजन संध्या में रीता चाकरे, ज्योत्सना चाकरे, प्रज्ञा चाकरे, नरेन्द्र राठौर, अशोक आहूजा, नरेंद्र सोलंकी और कविता चाकरे ने भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे वातावरण भक्तिमय और प्रेरणादायक बन गया।कार्यक्रम में मेंटल हेल्थ अवेयरनेस प्रोग्राम, लायंस इंटरनेशनल प्रेसिडेंट डॉ. ए.पी. सिंह के मार्गदर्शन में, आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता, तनाव प्रबंधन और आत्म-समझ पर विशेष चर्चा की गई।क्लब अध्यक्ष लायन प्रवीण शर्मा ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा: “शरद पूर्णिमा आत्मचेतना और आंतरिक शांति का पर्व है। मानसिक स्वास्थ्य तभी सशक्त बनता है जब व्यक्ति स्वयं से जुड़ना सीखता है। सेवा, साधना और सादगी ही जीवन की असली शक्ति हैं।”इस अवसर पर ओशो के विचारों को भी स्मरण किया गया: “ध्यान कोई क्रिया नहीं, एक स्थिति है। जब मन शांत होता है, तो सत्य स्वयं प्रकट होता है।”“शांति बाहर नहीं, भीतर खोजो — क्योंकि वही तुम्हारा असली घर है।” कार्यक्रम के अंत में खीर के प्रसाद का वितरण किया गया और उपस्थित लोगों को सेवा, साधना और मानसिक सशक्तिकरण की प्रेरणा मिली।













