ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

कैबिनेट मंत्री द्वारा आजीविका कला दीर्घा भवन झाबुआ में आजीविका फ्रेश मेला का किया शुभारम्भ

“वोकल फॉर लोकल” की थीम पर समूह की दीदियों द्वारा बनाए गए उत्पादों को सराहा

झाबुआ, 01 अक्टूबर 2025। जिला प्रशासन झाबुआ द्वारा सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत 30 सितम्बर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक ‘‘आजीविका फ्रेश मेला‘‘ का आयोजन आजीविका कला दीर्घा भवन झाबुआ में किया जा रहा है। आजीविका की दीदियों द्वारा ढोल मंडल के साथ तिलक लगाकर मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया।

कैबिनेट मंत्री द्वारा मेलें का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात विधिवत कन्या पूजन कर कार्यक्रम की शुरुवात की। मुख्य अतिथियों द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह अंतर्गत सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी लेकर पोषण के प्रति जागरूक किया गया। जिसके तहत मेरा आहर, मेरी जिम्मेदारी थीम पर हर घर पोषण त्यौहार मनाया जा रहा हैं। कैबिनेट मंत्री एवं कलेक्टर नेहा मीना द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया व उत्पादकों के कार्य की सराहना कर उनका उत्साहवर्धन किया। उत्पादकों द्वारा पानी अपने स्टॉल के बारे में जानकारी भी दी गई। मेले में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा स्वास्थ्य चेकअप भी किया जा रहा है। यहां प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा स्वयं स्वास्थ्य चेकअप कराकर मेले में पधारे लोगों को प्रोत्साहित किया।

कैबिनेट मंत्री द्वारा कहा गया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मंशा अनुसार सेवा पखवाड़ा अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की दीदीयों की आय एवं आजीविका मे वृद्धि हेतु “वोकल फॉर लोकल” थीम पर आधारित ‘‘आजीविका फ्रेश मेला‘‘ का आयोजन किया गया है। हमारी जो स्वयं सहायता की दीदियों द्वारा जो उत्पाद बनाए गए हैं वह बहुत ही अच्छे हैं बहुत मेहनत से उन्होंने तैयार किए हैं इसके लिए हमें उनका उत्साहवर्धन करना चाहिए। उन्हें उनकी मेहनत का उचित दाम मिल सके। दीदियों द्वारा बताया गया कि कुछ समय पूर्व इंदौर में हमारा स्टॉल लगाया गया था जहां पर एक दिन में ही उनके सारे उत्पाद की बिक्री हो गई थी। दीदियां काफी उत्साहित नजर आई।

कलेक्टर द्वारा कहा गया कि जिस प्रकार पूर्व में दीदियों द्वारा बनाए गए उत्पाद की बिक्री हैं इस बार भी दिवाली के पूर्व हम दीदियों को इस प्रकार का मंच प्रदान कर उनकी बिक्री बढ़ाए तथा वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा दें। दिल्ली के बाजार में भी हमारे उत्पाद की बिक्री हो रही है। झाबुआ का नाम लिया जा रहा है। यह बहुत ही गर्व की बात हैं इसके लिए समस्त टीम की प्रशंसा की गई व आगे भी इसी तरह कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। तीन दिवसीय मेला 2 अक्टूबर तक प्रातः 10:00 बजे से सायं 09:00 तक रहेगा।

मेले में “वोकल फॉर लोकल” को बढ़ावा देते हुए स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद जैसे- सर्फ निर्माण, आचार निर्माण, मिट्टी के दीपक, मिटटी के घोड़े, मिटटी के बर्तन, फूलो की माला, जैविक खाद, कीटनाशक दवाई, गलसन माला, बॉस के कार्य, आदिवासी गुड्डा गुडिया, हल्दी, सोफ, लाल मिर्च, मूंग दाल, तुवर दाल, उड़द दाल, तीर कमान, चप्पल, बर्तन साफ करने का सर्फ, गोफन, अगरबत्ती, हथकरघा, हस्तशिल्प, पिथोरा पेंटींग आदि उत्पादों की स्टॉल लगाई गई है। मेले में प्लांट आधारित पनीर टोफू की भी स्टॉल लगाई गई हैं। मेले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली दीदियों को सम्मानित किया गया। सेवा पखवाड़ा अंतर्गत स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम की नोडल अधिकारी जिला योजना अधिकारी श्रीमती हेलन वसुनिया द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान मु.का.अधि. जिला पंचायत श्री चौहान, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ श्री भास्कर गाचले, मेले की नोडल अधिकारी श्रीमती हेलन वसुनिया एवं अन्य अधिकारियों प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी, समूह की दीदियां व आमजन उपस्थित रहे।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!